• Home
  • News
  • If we play England in final Hope god will sits in our dressing room; Says Ravi Shastri

'अगर फाइनल में दोबारा इंग्लैंड से भिड़े तो भगवान हमारे साथ होंगे'

टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री बोले- रोहित का मौजूदा फॉर्म हैरानी की बात नहीं

Edited By : Press Trust of India |Jul 09, 2019, 09:03 PM IST

Published On Jul 09, 2019, 09:03 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2019, 09:03 PM IST

Ravi Shastri @Getty Image

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विश्व कप लीग चरण में मेजबान टीम के खिलाफ हार के दौरान भगवान इंग्लैंड के साथ था लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमें दोबारा भिड़ती हैं तो वह उनके साथ होगा।

पढ़ें: ‘पिछले चार वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का रिकॉर्ड बेहतर’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत अगर पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो खिताबी मुकाबले में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

भारत ने लीग चरण में सात जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इंग्लैंड एकमात्र टीम थी जिसने लीग चरण के दौरान भारत को हराया था।

खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में भारत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी थी।

आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस दिन भगवान इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में थे। उम्मीद करता हूं कि अगर हम अगले मैच में इंग्लैंड से खेलेंगे तो वह हमारे ड्रेसिंग रूम में होंगे।’

‘रोहित वनडे के महानतम  खिलाड़ियों में से एक’ 

शास्त्री ने टूर्नामेंट के मौजूदा शीर्ष स्कोरर रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की जो टूर्नामेंट में पांच शतक जड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘रोहित महानतम एकदिवसीय खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस प्रतियोगिता में रन बनाते या नहीं, वर्षों से उनके रिकॉर्ड पर नजर डालिए। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन दोहरे शतक।’

शास्त्री ने कहा, ‘किसी ने ऐसा नहीं किया है। शीर्ष क्रम में उन्‍होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी फॉर्म हैरानी की बात नहीं है। इस तरह की फॉर्म में आने के लिए अगर वह विश्व कप को चुनते हैं तो कोच के रूप में मुझे खुशी होगी।’

पढ़ें: सेमीफाइनल से पहले नेट में गेंदबाजी करने उतरे मार्कस स्टोइनिस

रोहित की फॉर्म का भारत को फायदा हुआ हैं। उन्होंने सेमीफाइनल से पहले लगातार तीन शतक जड़े हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में रोहित के शतक को उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक बताते हुए शास्त्री ने कहा, ‘वह कड़ा विकेट था। गेंद समान गति से नहीं आ रही थी (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)। इसलिए मैंने सोचा कि यह रोहित के सभी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतकों में विशेष पारी है। मुझे लगता है कि यह उसकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।’

Editors Pick