• Home
  • News
  • If you impress Virat Kohli, you’ll play IPL and might get to play for India too: Akash Deep

बंगाल के क्रिकेटर का दावा, कोहली से होकर जाता है RCB और टीम इंडिया में जगह बनाने का रास्ता

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे आकाश दीप ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया था।

Edited By : Vanson Soral |Jun 14, 2022, 03:00 PM IST

Published On Jun 14, 2022, 03:00 PM IST

Last UpdatedJun 14, 2022, 03:00 PM IST

Twitter

बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बताया कि भारत के अनुभवी क्रिकेटर और बंगाल टीम के साथी मनोज तिवारी ने उनसे कहा था कि अगर वह विराट कोहली को प्रभावित कर सकते हैं तो उनके पास भारत के लिए खेलने का एक अच्छा मौका होगा। आकाश दीप ने इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए IPL डेब्यू किया था।

दाएं हाथ के सीमर आकाश दीप को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलो में पहली बार IPL 2021 में चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह चुना गया था। उन्हें IPL 2021 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वह कोहली पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे और बाद में आरसीबी ने मेगा ऑक्शन ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आकाश दीप ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “मनोज (तिवारी) भैया ने कहा- विराट भारत के कप्तान हैं और यदि आप उन्हें प्रभावित कर पाने में कामयाब हो जाते हैं, तो आपको अगले सीजन में आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है और भारत के लिए भी खेल सकते हो क्योंकि आपके पास एक अच्छा तेज गेंदबाज बनने की सारी खूबियां हैं। यही मेरा लक्ष्य था और मैं अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा और बाद में नीलामी में चुना गया।”

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे आकाश दीप ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया। उन्हें डेब्यू कैप किसी और ने नहीं बल्कि खुद कोहली ने दी। आकाश दीप ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा था।

आकाश दीप ने कहा, “बचपन में जब हम कोहली और धोनी को टीवी पर देखते थे, तो मैं सोचता था कि क्या मुझे अपने जीवन में कभी उनसे मिलने का मौका मिलेगा। मेरे नजर में वो सुपरहीरो की तरह थे। और जहां से मैं आया हूं, मैंने अपने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि किसी दिन मैं कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करूंगा। सब सपने की तरह है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हैरान था कि वह जानता है कि मैं कहाँ से हूँ, मेरी यात्रा, संघर्ष और सब कुछ। मुझे कैप देते हुए उन्होंने कहा, ‘आप यहां रहने के लायक हैं। बस वही करते रहो जो तुमने पहले किया है। बस अपने खेल का आनंद लो, अपना काम करते रहो।’ यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण था।”

Editor's Pick