IPL 2024 : साक्षी धोनी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े सवाल पर बोली साक्षी

चाहे वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा हो या वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर भी सभी को हैरान कर दिया था. साक्षी धोनी के इस वीडियो में धोनी से जुड़े सवालों पर जवाब देते हुए नजर आ रही है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Apr 10, 2024, 04:39 PM IST

Published On Apr 10, 2024, 04:39 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2024, 04:39 PM IST

SAKSHI DHONI

IMAGE CREDIT ( NDTV CRICKET X PAGE )

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो धोनी को लेकर बात कर रही है. महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है. महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के सवाल पर साक्षी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा दिया था की अगर बच्चा चाहिए तो कम से कम एक फार्मेट को छोड़ना होगा. महेंद्र सिंह धोनी हर बार अपने फैसले से अपने फैंस को चौंकते हुए नजर आते रहते है.

चाहे वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा हो या वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर भी सभी को हैरान कर दिया था. साक्षी धोनी के इस वीडियो में धोनी से जुड़े सवालों पर जवाब देते हुए नजर आ रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साक्षी धोनी ने पति एमएस धोनी से जुड़े सवालों का दिया जवाब

साक्षी धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पति महेंद्र सिंह से धोनी को लेकर जबाव देते हुए नजर आ रही है. साक्षी ने कहा कि धोनी जब टेस्ट क्रिकेट छोड़ने वाले थे तो उन्होंने सब को संकेत दिया था की वो पद छोड़ सकते है. साक्षी ने आगे कहा कि मुझे याद है कि मैंने धोनी से कहा था कि अगर बच्चा चाहिए तो कम से कम एक फार्मेट को छोड़ना पड़ेगा. साक्षी ने कहा की मैंने कहा कि अगर एक फार्मेट से नही हटेगें तो बच्चे के साथ मौज मस्ती करने का समय नहीं मिलेगा. साक्षी ने कहा कि लोग कहते है कि धोनी की पत्नी होने के कारण आप को कई त्याग करने पड़े होगें.

कैसा रहा है धोनी का इंटरनेशनल करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को सभी आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है. धोनी बतौर कप्तान दुनिया के कुछ कप्तान में से एक है . धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले है जिसमें उनके बल्ले से 4876 रन बनाए है तो वही वनडे में 350 मैचों में उनके बल्ले से 10773 रन बनाए है. धोनी ने 98 टी20 मैच खेले है जिसमें उनके बल्ले से 1617 रन निकले है. महेंद्र सिंह के आईपीएल करियर की बात करे तो वो अबतक 255 मैच खेले है जिसमें उनके बल्ले से 5121 रन निकले है . धोनी ने चेन्नई के कप्तान के तौर पर टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है. इंटरनेशनल में बात करे तो धोनी ने भारत को 1 बार टी20 विश्व कप , 1 बार वनडे विश्व कप और 1 बार भारतीय टीम को चैपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जिताया है.

Editor's Pick