टीम में पठान ज्यादा हो गए, इसलिए हार रहे... पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा हंगामा

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, मैं यह कहना चाह रहा हूं कि आपकी क्रिकेट जो है उसका 80 फीसदी हिस्सा रिमोट एरिया या खैब़र पख्तूनख्वां में चली गई है. अगर आप सिंध की टीम बनाते हैं तो छह से सात प्लेयर पठान होते हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 11, 2024, 08:47 PM IST

Published On Jun 11, 2024, 08:47 PM IST

Last UpdatedJun 11, 2024, 08:47 PM IST

Pakistan Cricket

Image credit- @TheRealPCB Twitter)

टी-20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की टीम को यूएसए और भारत के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा. दो हार के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर-8 की रेस से लगभग बाहर हो गई है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर एजाज अहमद ने एक टीवी शो में पठानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

एजाज अहमद ने कहा, टीम में पठान ज्यादा हो गए और इससे हार मिल रही है. एजाज अहमद ने पठानों को अनपढ़ और देहाती करार दिया. एजाज अहमद के इस बयान के बाद हंगामा मचा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एजाज ने एआरवाई न्यूज के शो ऑफ दी रिकॉर्ड में कहा, मैं यह कहना चाह रहा हूं कि आपकी क्रिकेट जो है उसका 80 फीसदी हिस्सा रिमोट एरिया या खैब़र पख्तूनख्वां में चली गई है. अगर आप सिंध की टीम बनाते हैं तो छह से सात प्लेयर पठान होते हैं. उनके पास न कोई एजुकेशन है और न कोई एक्सपोजर है. वे सुबह उठते हैं फिर अब्बा, चाचा या भाई के साथ नमाज पढ़ते हैं और घर से बाहर नहीं निकलते. जब प्रेशर आता है तो नब्ज इनका साथ नहीं देती है.

एजाज अहमद के बयान पर मचा हंगामा

एजाज अहमद के बयान पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने नाराजगी जताई है. पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने एजाज अहमद से पठान भाईयों से माफी मांगने को कहा.

Editor's Pick