- Home
- News
- Im gonna have to go with virat kohlis cover drive marnus labuschagne picks favourite shots 5170303
पॉन्टिंग का पुल शॉट या कोहली की कवर ड्राइव? मार्नस लाबुशाने ने चुना परफेक्ट शॉट
मार्नस लाबुशाने ने परफेक्ट बल्लेबाज के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर की स्ट्रेट ड्राइव और रिकी पोंटिंग के ट्रेडमार्क पुल शॉर्ट के साथ विराट कोहली की कवर ड्राइव को चुना।
Published On Jan 04, 2022, 06:02 PM IST
Last UpdatedJan 04, 2022, 06:02 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में होने वाले चौथे एशेज टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने (Marnus Labuschagne) ने मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों की खास शॉट मिलाकर एक “परफेक्ट बल्लेबाज” बनाने के लिए कहा गया तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की स्ट्रेट ड्राइव और रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) के ट्रेडमार्क पुल शॉर्ट के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) की कवर ड्राइव को चुना।
उन्होंने कहा, “एक दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए, मैं सचिन तेंदुलकर की स्ट्रेट ड्राइव से शुरुआत करने जा रहा हूं। वो एक ऐसा शॉट था जिसे आप देखना पसंद करते थे। इतना करारा और विशुद्ध। फिर मैं पॉन्टिंग के पुल शॉट के साथ जाउंगा – उनका ट्रेडमार्क। सभी को उनका पूरा फ्लो देखना पसंद था।”
लाबुशाने ने विराट कोहली के अपने हर शॉट पर पूरी “ऊर्जा” डालने की बारे में बात की। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की आक्रामक मानसिकता को भी चुना।
उन्होंने कहा, “मुझे विराट कोहली के कवर ड्राइव के साथ जाना होगा। मुझे लगता है कि जिस तरह से वो इसे खेलते हैं, वो उस गेंद पर जिस तरह की ऊर्जा लाते हैं वो कमाल है। फिर केविन पीटरसन का लेग साइड शॉट। साथ ही क्रीज पर पीटरसन की आक्रामकता। मैं उससे पसंद करता हूं। वो विराट कोहली से काफी मिलता-जुलता है।”
परफेक्ट बल्लेबाज के लिए उनके अगले तीन गुण थे स्टीव स्मिथ की “भूख”, जैक्स कैलिस का स्वभाव और एंड्रयू साइमंड्स का मैदान पर जश्न बनाने का तरीका।
मार्नस ने कहा, “मुझे स्टीव स्मिथ की रनों की भूख और दृढ़ संकल्प और अनुकूलन क्षमता के साथ जाना होगा। और फिर मुझे जैक्स कैलिस के स्वभाव और क्रीज पर बने रहने की क्षमता को चुनना होगा। हेडोस (मैथ्यू हेडन) के साथ एंड्रयू साइमंड्स का शतक। जहां उन्होंने कूदकर हेडोस को गले लगा लिया था। वो बहुत बढ़िया था।”
लाबुशाने ने बाएं हाथ के एक आदर्श बल्लेबाज को भी चुना, जहां उन्होंने मैथ्यू हेडन के ऑफ-ड्राइव और कुमार संगकारा के कवर ड्राइव को चुना, जिसके बाद जस्टिन लैंगर का कट आया।
उन्होंने कहा, “बाएं हाथ के लिए, मैं हेडन की ऑफ-ड्राइव और क्रीज पर उनकी ऊर्जा के साथ शुरुआत करने जा रहा हूं। कुमार संगकारा की तुलना में क्रिकेट गेंद का कोई बेहतर, शुद्ध कवर ड्राइवर नहीं है। कट शॉट – मैं जस्टिन लैंगर के साथ जाऊंगा। वो ज्यादा स्क्वायर ड्राइव है।”
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने माइकल हसी को उनके पुल शॉट के लिए, एलिस्टेयर कुक को उनकी क्रूरता के लिए और डेविड वार्नर को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जश्न के लिए चुना।
उन्होंने कहा, “ये काफी कठिन है और हमें हस (माइक हसी) को कवर ड्राइव से हटाना है, लेकिन मैं उन्हें पुल शॉट दूंगा। एलिस्टेयर कुक की बड़ी पारियां खेलने की क्षमता है। जब वो शुरू हो जाता है तो रुकता नहीं। (डेविड वार्नर के पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक बनाने के बाद जश्न मनाने के बारे में बात करते हुए) मुझे 300 के बाद उससे कोई आपत्ति नहीं थी । हम उसे इसके बारे में चिढ़ाते हैं लेकिन मुझे लगता है कि ये बहुत अच्छा था।”