- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Imad Wasim, Mohammad Hafeez in as Pakistan announces squad for three-match ODI series against New Zealand in UAE
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में लौटे इमाद वसीम,मोहम्मद हफीज
तीन मैचों के वनडे सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड में मोहम्मद आमिर को जगह नहीं मिली है।
Published On Nov 02, 2018, 06:11 PM IST
Last UpdatedNov 02, 2018, 06:11 PM IST
Imad Wasim © Getty Images
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है। एशिया कप के दौरान टीम से बाहर हुए इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज की वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को टीम में जगह नहीं मिली है।
टी20 सीरीज के बाद आमिर को वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। आमिर फिलहाल अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: फखर जमान, मोहम्मद हफीज, इमाम उल हक, बाबर आज़म, शोएब मलिक, आसिफ अली, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (कप्तान), शादाब खान, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच 7 नवंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 9 नवंबर को अबू धाबी में ही होगा। तीसरा मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।