• Home
  • News
  • Imam ul haq and babar azams partnership help pakistan complete record run chase to level odi series with australia 5313717

इमाम-बाबर के शतकों की बदौलत पाकिस्तान ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बराबरी की

पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिए 348 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर वनडे क्रिकेट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की

Edited By : India.com Staff |Apr 01, 2022, 09:10 AM IST

Published On Apr 01, 2022, 09:10 AM IST

Last UpdatedApr 01, 2022, 09:10 AM IST

कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और इमाम उल हक (Imam ul Haq) की शतकीय पारियों की मदद से से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे वनडे में छह विकेट से जीत हासिल कर वनडे क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

ऑस्ट्रेलिया के 349 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आजम (114) और इमाम (106) की पारियों से 49 ओवर में चार विकेट पर 352 रन बनाकर जीत दर्ज की. इमाम ने आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी के अलावा फखर जमान (67) के साथ भी पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आजम ने 83 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का मारा जबकि इमाम ने 97 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के जड़े. इस जीत से पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

ऑस्ट्रेलिया ने बेन मैकडर्मोट के करियर के पहले शतक और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी से आठ विकेट पर 348 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था.

अपना चौथा वनडे खेल रहे मैकडर्मोट ने 108 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेलने के अलावा हेड (70 गेंद में 89 रन, छह चौके और पांच छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जिससे आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की सरजमीं पर अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. इन दोनों के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 59 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ही कराची में नवंबर 1998 में अपने पिछले दौरे पर सर्वाधिक आठ विकेट पर 324 रन बनाए थे.

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 63 रन देकर चार विकेट चटकाए. मोहम्मद वसीम ने भी 56 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसने मैच की तीसरी ही गेंद पर कप्तान एरोन फिंच (00) का विकेट गंवा दिया जिन्हें अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.

हेड और मैकडर्मोट ने इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों को 24 ओवर तक सफलता से महरूम रखा और इस दौरान तेजी से रन जुटाए. जाहिद महमूद ने हेड को अफरीदी के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा.

हेड के आउट होने के बाद मैकडर्मोट और लाबुशेन ने रन गति बरकरार रखी. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की. मैकडर्मोट ने खुशदिल शाह पर छक्के के साथ 102 गेंद में करियर का पहला शतक पूरा किया.

मैकडर्मोट हालांकि इसके बाद जल्द ही मोहम्मद वसीम का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिकार बने. उन्होंने फुलटॉस पर हारिस राउफ को कैच थमाया. लाबुशेन भी अर्धशतक पूरा करने के बाद खुशदिल की गेंद पर पवेलियन लौटे. उन्होंने 49 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे.

स्टोइनिस और सीन एबॉट (16 गेंद में 28 रन) ने इसके बाद टीम का स्कोर 350 रन के करीब पहुंचाया. स्टोइनिस ने 33 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा.

Editor's Pick