• Home
  • News
  • Impact player rule in IPL is here to stays says sourav Ganguly

IPL: 'पसंद हो या नहीं, यह कहीं नहीं जाने वाला', इम्पैक्ट प्लेयर पर सौरभ गांगुली की दो टूक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि आईपीएल से इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि हालांकि इस नियम से कई लोग खुश नहीं हैं लेकिन यह अभी रहने वाला है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 25, 2026, 08:36 AM IST

Published On Mar 25, 2026, 08:36 AM IST

Last UpdatedMar 25, 2026, 08:36 AM IST

sourav Ganguly on impact player

sourav Ganguly on impact player

इंडियन प्रीमियर लीग के इस नियम से ऑलराउंडर्स खास तौर पर खुश नहीं हैं. वे अकसर इसके खिलाफ अपनी राय रखते हैं. लेकिन इम्पैक्ट नियम को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की राय अलग है. उनका कहना है कि आईपीएल का यह विवादित नियम अभी यहीं रहने वाला है.

मंगलवार को गांगुली ने एक कार्यक्रम में यह बात कही. इससे एक दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने भी कहा था कि वह इस नियम को बहुत ज्यादा पसंद नहीं करतके हैं क्योंकि यह उन जैसे ऑलराउंडर्स की भूमिका को प्रभावित करता है. गांगुली ने हालांकि माना कि कई लोगों के इस नियम के बारे में ऐसी बातें करने के बाद भी यह अभी रहने वाला है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी देखें- आईपीएल 2026: दिल्ली को ‘धोखा’ देने की कड़ी सजा भुगतेंगे बेन डकेट, लिया जाएगा बड़ा ऐक्शन

गांगुली ने कहा, ‘मेरी राय में इम्पैक्ट प्लेयर नियम यहीं रहने वाला है. और जब मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष था तब यह नियम आ चुका था. तो यह यहां रहने वाला है. कुछ लोग इसे पसंद करेंगे और कुछ लोग पसंद नहीं करेंगे.’

क्या होता है इम्पैक्ट प्लेयर नियम

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत टीमों को यह इजाजत मिलती है कि वे अपनी घोषित प्लेइंग इलेवन के अलावा पहले से बताए गए पांच सब्सिट्यूट को कभी भी मैच में उतार सकते हैं. हालांकि जिस खिलाड़ी को बाहर कर इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया है, वह खिलाड़ी मैच में आगे भाग नहीं ले सकता.

टेस्ट क्रिकेट की तारीफ

टी20 क्रिकेट की इतनी धूम के बाद भी गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट को ‘खेल का सबसे मजबूत फॉर्मेट’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह सबसे छोटा फॉर्मेट सबसे कम चुनौतीपूर्ण है.

गांगुली ने माना कि टेस्ट क्रिकेट लंबे वक्त तक बचा रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आदि देशों में टेस्ट क्रिकेट को काफी महत्ता दी जाती है.

चला था IPL की बराबरी करने, PSL शुरू होने से पहले ही खुली PCB की कलई!

गांगुली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट असली फॉर्मेट है, क्योंकि एक खिलाड़ी को दिन में 20-25 ओवर फेंकने होते हैं. टी20 मैच में दिन में चार ओवर फेंकना बहुत आसान है. क्वॉलिटी के मामले में यह सबसे कम चुनौतीपूर्ण है. लेकिन टी20 क्रिकेट असल में वह फॉर्मेट है जो लोगों को लेकर आता है. यह तीन घंटे की एक शाम है जिसमें भरपूर छक्के और चौके लगते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट हमेशा खास रहेगा और जब आप युवा खिलाड़ियों को देखते हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, तो इससे साबित होता है कि यह खेल का सबसे मजबूत फॉर्मेट है.’

आईपीएल की तरक्की पर क्या बोले गांगुली

मंगलवार का दिन आईपीएल के लिए भी बहुत खास रहा. और इसी पर लौटते हुए गांगुली ने राजस्थान रॉयल्स के 1.63 बिलियन डॉलर में बिकने पर अपनी राय दी. अमेरिका में रहने वाला कल सोमानी ने इस टीम के लिए 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम देकर खरीदा.

इतनी बड़ी डील के बाद गांगुली ने कहा, ‘आईपीएल ऊपर ही जाएगा. यह कमाल की बात है और यह इस बात का सबूत है कि एक खेल के तौर पर क्रिकेट किस तरह अमेरिका और दुनिया के उस हिस्से में जा रहा है. यह हैरान करने वाले नंबर्स हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट में अभी कुछ बाकी है और मैं इसका इंतजार कर रहा हूं.’

IPL 2026 की सभी खबरें देखने के लिए क्लिक करें

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick