This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पूर्व पत्नी का आरोप, "इमरान खान के पांच नाजायज बच्चे, कुछ भारत में भी"
पाकिस्तान की तहरीके इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष हैं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान।
Written by Sandeep Gupta
Last Published on - July 12, 2018 7:55 PM IST

तहरीके के इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष 65 वर्षीय इमरन खान ने जब तीसरी शादी की तो वो काफी सुर्खियों में रहे। मौजूदा समय में उनकी दूसरी पत्नी रेहमा खान की किताब में इमरान को लेकर हुए खुलासों के कारण वो एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। गुरुवार को ‘रेहम खान’ के नाम से इमरान खान की पूर्व पत्नी की किताब लांच हुई। इसमें दावा किया गया है कि इमरान खान के पांच बच्चे नाजायज हैं, जिसमें कुछ भारतीय भी हैं।
रेहम खान को मिल चुके हैं लीगल नोटिस
साल 2015 में इमरान और रेहम की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। रेहम खान की किताब के अंश कुछ समय पहले मीडिया में आए थे। जिसमें इमरान खान के अलावा वसीम अकरम को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए गए थे। वसीम अक्रम सहित तीन जानी मानी हस्तियां रेहम को लीगल नोटिस भेज चुके हैं।
जान से मारने की धमकी का आरोप
इसके बाद रेहम ने मीडिया में आकर खुद को जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही थी। रेहम का कहना था, “मुझे अज्ञात लोग की तरफ से धमकी मिल रही है। कहा जा रहा है कि किताब रिलीज करने पर जिंदा नहीं बख्शा जाएगा।”
रेहमा ने कहा,” मैं बेहद आशावादी इंसान हूं। इस तरह की चीजें निराशा फैलाने वाली हैं। मुझे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। इस तरह की चीजें मुझे नीचे नहीं गिरा सकती।” रेहम ने कहा, ” ये किताब मेरे बारे में है। किस तरह मैने अपने जीवन में संघर्ष किया है वो इसमें बताया गया है। बहुत महिलाओं को इसमें अपनी कहानी के अंश भी मिलेंगे।”
साल 2015 में इमरान और रेहम की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
