Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत आर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग एक साल का ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 1, 2025 4:12 PM IST

Imran Khan Records: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान बीते लंबे समय से जेल में बंद हैं. पिछले हफ्ते जेल में उनकी हत्या की खबरें आई, जिसके बाद हंगामा मचा हुआ है. इमरान खान के समर्थकों ने आदियाला जेल के बाहर डेरा डाल दिया है. पाकिस्तान के लिए 88 टेस्ट मैच और 175 वनडे खेलने वाले इमरान खान को दुनिया राजनेता से ज्यादा क्रिकेटर के रूप में ज्यादा जानती है. उन्होंने बतौर क्रिकेटर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आज तक दुनिया का कोई ऑलराउंडर नहीं कर सका है.
1971 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाले इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इमरान खान ने आठ मैचों में 185 रन बनाए, गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और 7 विकेट झटके. इस फाइनल मैच के बाद इमरान खान ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया. पाकिस्तान और दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में इमरान खान का खास स्थान है.
इमरान खान 1992 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाले पाकिस्तान के इकलौते कप्तान हैं. वह वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी हैं, उन्होंने यह कारनामा 39 साल और 121 दिन की उम्र में किया था. मगर उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाया है.
इमरान खान के नाम ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है. इमरान खान ने अपने पूरे करियर में एक भी वाइड और नो बॉल नहीं फेंकी, ऐसा करने वाले वह इकलौते ऑलराउंडर है.अपने पूरे करियर में उन्होंने 26,634 गेंदें फेंकी, जिसमें से एक भी वाइड नहीं थी. इमरान खान ने 1982 से 1987 तक पाकिस्तान की कप्तानी भी की थी और 1992 में पाकिस्तान को पहला और इकलौता वर्ल्ड कप जितवाया था.
इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए 88 टेस्ट मैच में 3807 रन बनाए हैं और 362 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 175 वनडे मैच में 3709 रन बनाए हैं और 182 विकेट भी अपने नाम किए हैं. फर्स्ट क्लास में इमरान खान ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इमरान खान ने फर्स्ट क्लास में 17771 रन बनाए हैं और 1287 विकेट लिए हैं. इमरान खान को क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर में गिना जाता है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने एक मैच में 10 विकेट लेने के साथ शतक भी बनाया है. उन्होंने यह कारनामा इमरान खान की कप्तानी में किया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
