- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Imran Khwaja re appointed as deputy chairman of ICC
इमरान ख्वाजा फिर बने आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन, दो साल का होगा कार्यकाल
वह पहली बार 2008 में आईसीसी बोर्ड के लिए चुने गए थे और 2017 से डिप्टी चेयरमैन के रूप में कार्य कर रहे हैं.
Published On Nov 25, 2022, 08:58 PM IST
Last UpdatedNov 25, 2022, 08:58 PM IST
Imran Khwaja (Photo-IANS )
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड ने इमरान ख्वाजा को दो साल के कार्यकाल के लिए फिर से डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया है. वर्तमान में ख्वाजा बोर्ड में एसोसिएट सदस्य निदेशक पद पर हैं, जुलाई 2022 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में फिर से चुने गए. वह पहली बार 2008 में आईसीसी बोर्ड के लिए चुने गए थे और 2017 से डिप्टी चेयरमैन के रूप में कार्य कर रहे हैं.
इससे पहले 12 नवंबर को, न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले को भी सर्वसम्मति से दूसरे दो साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया था. तवेंगवा मुकुहलानी के प्रक्रिया से हटने के बाद बार्कले निर्विरोध थे. आईसीसी बोर्ड ने अगले दो वर्षों के लिए अध्यक्ष के रूप में बने रहने के लिए उनके पूर्ण समर्थन की पुष्टि की.
यह भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड से हार के बाद विश्व कप सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल में क्या है टीम इंडिया की पोजिशन ?
यह भी पढ़ें:
कप्तानी छोड़ी और तूफान मचा दिया, पूरन ने लगातार दो मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को दिलाई जीत
इनपुट- आईएएनएस