- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Imran Tahir alone strengthened us on his own, says Faf Du Plessis
इमरान ताहिर ने अकेले दम पर हमें मजबूत किया: फाफ डु प्लेसिस
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में इमरान ताहिर ने 4-विकेट हॉल लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
Edited By : Press Trust of India |Jun 16, 2019, 12:37 PM IST
Published On Jun 16, 2019, 12:37 PM IST
Last UpdatedJun 16, 2019, 12:37 PM IST
इमरान ताहिर (Getty images)
विश्व कप में पहली जीत दर्ज करने के बाद राहत महसूस कर रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने गेंदबाजों विशेषकर इमरान ताहिर की सराहना करते हुए कहा कि इस लेग स्पिनर ने अकेले दम पर टीम को मजबूत कर दिया।
Also Read
दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने बताई फाफ डु प्लेसिस को छोड़ने की वजह, बोले- आसान नहीं था
Also Read
VIDEO: हवा में उड़े और एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, 40 साल के फाफ डु प्लेसिस ने किया हैरान
Also Read
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को मिली बड़ी राहत, फाफ डु प्लेसिस- ट्रिस्टन स्टब्स टीम से जुड़े
दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा विश्व कप में अपना पांचवां मैच खेलते हुए शनिवार रात यहां नौ विकेट से पहली जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच ताहिर (29 रन पर चार विकेट) और क्रिस मॉरिस (13 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम 125 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में 28.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा, ‘‘मॉरिस और ताहिर ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की क्योंकि उन्हें विकेट मिले। उसने (ताहिर ने) बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने की अपनी क्षमता से पिछले दो साल में अकेले दम पर हमें मजबूत टीम बना दिया, इमरान हमेशा से विशेष रहा है, विशेषकर इस तरह की पिच पर जो स्पिन के अनुकूल नहीं थी।’’
‘स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर के खिलाफ हूटिंग करना पड़ेगा भारी’
कप्तान ने हालांकि कहा कि उनकी टीम के पास राहत की सांस लेने का समय नहीं है क्योंकि टीम को विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि इससे टीम के प्रत्येक सदस्य का मनोबल बढ़ेगा। हमें प्रत्येक मैच जीतना होगा। लेकिन आज का मैच सही दिशा में अच्छा कदम रहा।’’