- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Imran Tahir Bowls South Africa to 34-run Victory Over Zimbabwe in 1st t20
इमरान ताहिर ने झटके 5 विकेट, जिम्बाब्वे को पहले टी-20 में दी मात
वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने के बाद पहले टी -20 में भी दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान ने जिम्बाब्वे के सामने 6 विकेट पर 160 रन बनाए जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज 126 रन ही बना सकी और प्रोटियाज...
Published On Oct 10, 2018, 09:33 AM IST
Last UpdatedOct 10, 2018, 09:33 AM IST
Imran Tahir @Getty Images
वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने के बाद पहले टी -20 में भी दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान ने जिम्बाब्वे के सामने 6 विकेट पर 160 रन बनाए जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज 126 रन ही बना सकी और प्रोटियाज टीम ने मुकाबला 34 रन से जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए वान डेर ड्यूसेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी। वान डेर ने 44 गेंद पर 56 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपने डेब्यू को यादगार बनाया।
गेंदबाजी में इमरान ताहिर का जलवा एक बार फिर से देखने को मिला। ताहिर ने टी-20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। ताहिर ने टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार पांच विकेट हासिल किया है।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एंडिल फेहेलुकवेओ ने 2-2 विकेट जबकि लुंगी निगिडी और जूनियर दाला ने एक-एक विकेट हासिल किए।
जिम्बाब्वे की तरफ से पीटर मोर ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। पीटर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के शामिल हैं। पीटर के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 17.2 ओवर में महज 126 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाना है।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन वनडे सीरीज के मुकाबले में भी टीम को करारी शिकस्त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।