Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 23, 2025 3:35 PM IST

Imran Tahir World Record: साउथ अफ्रीका के गेंदबाज इमरान ताहिर 46 साल की उम्र में भी कहर बरपा रहे हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए फाइव विकेट हॉल हासिल किया, इसके साथ ही उन्होंने बड़ा कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर किया है.
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) का नौवां मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अमेजन वॉरियर्स और एंटीगुआ और बरबुडा फॉल्कंस के बीच खेला गया. इस मैच में इमरान ताहिर ने चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 21 रन देकर पांच विकेट चटकाए. यह उनके टी-20 करियर ना सिर्फ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है.
साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर अब फाइव विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. उन्होंने 46 साल 149 दिन में यह कारनामा किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मलावी के कप्तान मोअज्जम अली बेग के नाम था, जिन्होंने 40 साल की उम्र में बतौर कप्तान फाइव विकेट हॉल हासिल किया था. उन्होंने 2004 में कैमरून के खिलाफ फाइव विकेट हॉल किया था. 40 साल से ज्यादा की उम्र में फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले कप्तान हैं.
टी20 के इतिहास में पांच विकेट लेने वाले इमरान ताहिर दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. 46 साल 149 दिन की उम्र में उन्होंने एंटीगुआ के खिलाफ पांच विकेट लिए. आइलैंड के खिलाड़ी तोमाकानुटे रीतावा टी-20 में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. उन्होंने 46 साल 299 दिन की उम्र में 2022 में फीजी के खिलाफ 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे.
इमरान ताहिर ने पांचवीं बार टी-20 में फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. वह टी-20 में पांच बार फाइव विकेट हॉल लेने के मामले में संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, शाहीन अफरीदी और शाकिब अल हसन भी पांच- पांच बार फाइव विकेट हॉल हासिल कर चुके है. डेविड वीजे (सात बार) सबसे ज्यादा बार टी-20 में फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं.
शाई होप और शिमरन हेटमायर के तूफानी अर्धशतक के बाद 46 साल के गेंदबाज इमरान ताहिर के पंजे की मदद से कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में अमेजन वॉरियर्स ने एंटीगुआ और बरबुडा फॉल्कंस के खिलाफ 83 रन से बड़ी जीत दर्ज की. अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप और शिमरोन हेटमायर के तूफानी अर्धशतकों की मदद से टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 211 रन बनाए.
होप ने 54 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके के साथ 82 रन और हेटमायर ने 26 गेंद पर 5 छक्के और 5 चौके के साथ नाबाद 65 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद पर 106 रन की साझेदारी की. रोमारियो शेफर्ड ने भी 08 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और 2 चौके शामिल थे. एंटीगुआ के लिए शमार स्प्रिंगर सबसे महंगे गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में बिना किसी विकेट के 61 रन लुटाए.
212 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एंटिगुआ अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई. एंटीगुआ की टीम 15.2 ओवर में महज 128 रन पर सिमट गई. करिमा गोरे ने 14 गेंद पर सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली, वहीं, बेवोन जैकब्स ने 25 गेंद पर 26 रन का योगदान दिया, फेबियन एलेन ने 22 रन बनाए, इन तीनों के अलावा टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका. इमरान ताहिर के पांच विकेट के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 2, ड्वेन प्रिटोरियस ने 2 विकेट लिए. गुडाकेश मोती को एक सफलता मिली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
