विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे इमरान ताहिर

दक्षिण अफ्रीका स्पिनर ने इस बात की पुष्टि की है कि वो विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 04, 2019, 06:05 PM IST

Published On Mar 04, 2019, 06:05 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2019, 06:05 PM IST

Imran Tahir© Getty Images

सीनियर स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने ऐलान किया है कि इंग्लैंड में होने वाला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के लिए उनका आखिरी वनडे टूर्नामेंट होगा। इसके बाद ताहिर 50 ओवर फॉर्मेट से संन्यास लेंगे। बता दें कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ ताहिर का कॉन्ट्रेक्ट 31 जुलाई तक चलेगा।

39 साल के क्रिकेटर ने कहा है कि वो दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। मुमकिन है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में ताहिर खेलते नजर आएं। ताहिर वनडे में दक्षिण अफ्रीका के युवा स्पिन गेंदबाजों को मौका देना चाहते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें:  कप्तान डु प्लेसिस के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से विश्व कप खेलना चाहता था। इस महान टीम के लिए खेल पाना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और आगे बढ़ते हुए मैंने फैसला किया है कि मैं विश्व कप खत्म करूंगा, इसी वजह से मेरा कॉन्ट्रेक्ट उसके बाद तक का है। उसके बाद, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मुझे जाने देने का फैसला किया है और दूसरी लीगों में खेलने की अनुमति दी है लेकिन मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए भी टी20 क्रिकेट खेलूंगा। मुझे लगता है कि मेरा पास काबिलियित है और मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट में अहम भूमिका अदा कर सकता हूं।”

ये भी पढ़ें:  इमरान ताहिर मेरा सबसे अहम हथियार: फाफ डु प्लेसिस

ताहिर ने आगे कहा, “जब तक मैं खेल सकता हूं, तब तक खेलना पसंद करूंगा। लेकिन आपके जीवन में ऐसा समय आता है जब आपको बड़े फैसले लेने होते हैं, ये उन बड़े फैसलों में से एक है। ये निश्चित रूप से मेरे जीवन का सबसे बड़ा फैसला है। मुझे ये भी लगता है कि देश में कुछ अच्छे स्पिनर हैं, जिन्हें मौके की जरूरत है। हम एक ही स्पॉट के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन भविष्य को देखते हुए उनके पास दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने के अधिक अवसर होंगे।”

Editor's Pick