- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Imran Tahir will join the Guyana Amazon Warriors for the remainder of CPL 2019
CPL 2019 : गयाना अमेजन वॉरियर्स टीम में शादाब की जगह लेंगे इमरान ताहिर
शादाब पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश लौटेंगे
Published On Sep 09, 2019, 05:07 PM IST
Last UpdatedSep 09, 2019, 05:07 PM IST
Imran Tahir @Getty Image (file photo)
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) फ्रेंचाइजी गयाना अमेजन वॉरियर्स ने शादाब खान और सौरभ नेत्रावाल्कर की जगह दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और कैस अहमद को अपने साथ जोड़ा है।
पढ़ें: कोहली के खिलाफ बेखौफ होकर करेंगे गेंदबाजी : कगीसो रबाडा
पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। शादाब पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश लौटेंगे। उन्होंने मौजूदा सीजन में वॉरियर्स की ओर से सभी तीनों मैच में शिरकत की। इस दौरान शादाब ने 4 विकेट लिए।
शादाब की अनुपस्थिति में ताहिर को वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा है जिन्होंने 2018 में सीपीएल के 12 मैचों में 16 विकेट लिए थे।
पढ़ें: टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने मजूमदार को बनाया अपना बल्लेबाजी कोच
नेत्रावाल्कर भी इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं के कारण यूएसए टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह अफगानिस्तान के लेग स्पिनर अहमद को वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा है। अहमद ने सीपीएल के पिछले सीजन में सैंट लूसिया स्टार्स के लिए 8 मैचों में सात विकेट लिए थे।