VIDEO: ट्रेस्कोथिक, ओवरटन ने क्रिकेट इतिहास में अनोखे अंदाज में मिलकर ली हैट्रिक
नॉटिंघमशायर और समरसेट के बीच काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान बनी अनोखी हैट्रिक।
Published On Sep 26, 2018, 10:12 PM IST
Last UpdatedSep 26, 2018, 10:12 PM IST
Marcus Trescothick and Caig Overton take hat-trick © Courtesy: Somerset Cricket/Twitter
क्रिकेट में गेंदबाज द्वारा हैट्रिक लेने की घटनाएं तो हम अक्सर देखते हैं, लेकिन इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में जो हुआ वो शायद ही किसी क्रिकेट फैन ने देखा या सुना होगा। नॉटिंघमशायर के होम ग्राउंड पर समरसेट के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 का मैच खेला जा रहा था। इस मैच में मेहमान टीम ने नॉटिंघमशॉयर को तीसरे दिन पारी और 146 रन से हराया।
समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 463 रन बनाए। जवाब में पहली पारी में नॉटिंघमशायर 133 रन ही बना सकी। समरसेट ने नॉटिंघमशॉयर को फॉलोआन पर खेलने के लिए बुलाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नॉटिंघमशॉयर का स्कोर दूसरी पारी में 115/3 था।
SECOND SOMERSET HAT-TRICK KLAXON!
Slater c Trescothick b C Overton 49
Patel c Trescothick b C Overton 0
Wessels c Trescothick b C Overton 0Having fun, @Trescricket & @craigoverton12?! pic.twitter.com/SkZiuFRJCM
County Championship (@CountyChamp) September 26, 2018
क्रेग ओवरटन की हैट्रिक में ट्रेस्कोथिक ने पकड़ी तीनो कैच
तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ और 10 मिनट के अंदर जो हुआ वो शायद ही क्रिकेट में किसी ने देखा होगा। मार्कस ट्रेस्कोथिक दूसरी स्लिप पर खड़े थे। मैच का 41वां ओवर क्रेग ओवरटन ने डाला। चौथी गेंद पर मार्कस ट्रेस्कोथिक ने दूसरी स्लिप पर पहले बेन स्लेटर 49(108) का कैच पकड़ा। जिसके बाद पांचवीं गेंद पर समित पटेल 0(1) भी दूसरी स्लिप पर कैच आउट हुए।
क्रेग ओवरटन हैट्रिक चांस पर थे, लेकिन किसी क्रिकेट फैन ने नहीं सोचा होगा कि मार्कस ट्रेस्कोथिक भी कैच पकड़ने की हैट्रिक बनाने वाले हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए रिकी वेसल्स 0(1) आए। एक बार फिर बल्ले का भारी किनारा लगते हुए गेंद दूसरी स्लिप पर गई और मार्कस ट्रेस्कोथिक ने कैच लपक लिया। इस दौरान दोनों ने क्रिकेट के इतिहास में एक अलग अंदाज में हैट्रिक पूरी की। तीनों की ही कैच दूसरी स्लिप पर पकड़ी गई।