- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Inaugural International League T20 to start on January 13
इंटरनेशनल लीग T20 का 13 जनवरी से दुबई में होगा आगाज, ये बड़े सितारे आएंगे नजर
इंटरनेशनल लीग T20 की अधिकतर फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय कंपनियां हैं। इनमें आईपीएल टीम जैसे कि मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मालिक भी शामिल हैं।
Published On Nov 23, 2022, 01:24 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2022, 01:24 PM IST
UAE में एक नई T20 लीग इंटरनेशनल लीग T20 (आईएलटी20) का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का 13 जनवरी से दुबई में आगाज होगा और फाइनल 12 फरवरी को खेला जाएगा।
इंटरनेशनल लीग T20 छह टीम का टूर्नामेंट है जिसमें कुल 34 मैचों के खेले जाने की संभावना है। इसमें प्रत्येक टीम दूसरी टीम से दो बार खेलेगी और उसके बाद चार प्लेऑफ मैच होंगे। इस लीग में सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, ट्रेंट बोल्ट, एलेक्स हेल्स, मोईन अली, वानिन्दु हसरंगा, मुजीब उर रहमान और सिकंदर रजा जैसे क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।
इंटरनेशनल लीग T20 की अधिकतर फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय कंपनियां हैं। इनमें आईपीएल टीम जैसे कि मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मालिक भी शामिल हैं।
ILT20 के उद्घाटन समारोह को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह परफॉर्म करते नजर आएंगे। इंटरनेशनल लीग T20 ने ट्विटर पर ये जानकारी दी।
What better performer than Badshah to produce the ILT20 anthem! 🤩
The star rapper will also put on a live performance for fans at the opening ceremony of the ILT20 🎵
🏟️ Dubai International Stadium
🗓️ 13th January, 2023#OneFamily #MIEmirates #ILT20 pic.twitter.com/4QvKZyeCFy— MI Emirates (@MIEmirates) November 22, 2022