- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND A vs NZ A: Prithvi Shaw, Agarwal, Vihari, Parthiv patel hit fifties on opening day
न्यूजीलैंड में भारत की शानदार शुरुआत, चार बल्लेबाजों ने बनाया अर्धशतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की तरफ से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया।
Published On Nov 16, 2018, 11:30 AM IST
Last UpdatedNov 16, 2018, 11:30 AM IST
Prithvi Shaw scored 62 for India A against New Zealand A.
भारतीय ए टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत शानदार तरीके से की है। चार दिन के ऑन ऑफिशियल टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की तरफ से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया। पार्थिव पटेल 79 रन बनाकर खेल रहे थे।
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन की पारी खेली जबकि मुरली विजय महज 28 रन ही बना सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन ही बना पाए तो अनुभवी पार्थिव पटेल ने 111 गेंद पर 10 चौके की सहायता से 79 रन की पारी खेली और पहले दिन नाबाद लौटे। पहले दिन भारत की तरफ से कुल चार अर्धशतक देखने को मिले। पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और पार्थिव पटेल ने अपनी आपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
युवाओं का बल्ला चला
पहले दिन भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 86 रन की पारी हनुमा विहारी ने खेली। हनुमा ने 150 गेंद का सामना कर 8 चौके की मदद से 86 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 88 गेंद पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। मयंक अग्रवाल ने भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 108 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के जमाते हुए 65 रन बनाए।
मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे हुए फ्लॉप
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रैक्टिस के तौर पर देखे जा रहे इस मुकाबले में मुरली विजय ने जहां 64 गेंद पर 28 रन बनाए तो अजिंक्य रहाणे 19 गेंद पर 12 रन की पारी खेल आउट हुए।
पार्थिव ने उठाया मौके का फायदा
भारतीय टीम के विकेटकीपर पार्थिव पटेल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड दौरे पर युवा रिषभ पंत को टीम इंडिया में विकेटकीपिंग का जिम्मा दिया गया था। पार्थिव के अनुभव को देखते हुए उनको टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ उन्होंने संयम दिखाते हुए 100 से ज्यादा गेंद खेले और पहले दिन विकेट बचाकर मैदान से लौटे।