- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND A vs PAK A Emerging Asia Cup 2023 Final Live Streaming asia Cup 2023 When and where to watch
IND A v PAK A Asia Cup 2023 Final: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश 'ए' को हराने के बाद, भारत 'ए' खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान 'ए' से भिड़ने के लिए तैयार है.
Published On Jul 23, 2023, 10:08 AM IST
Last UpdatedJul 23, 2023, 10:08 AM IST
PIC Credit- @TheRealPCB
IND A vs PAK A, Emerging Asia Cup 2023 Final: एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ‘ए’ को हराने के बाद, भारत ‘ए’ खिताबी मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ‘ए’ से भिड़ने के लिए तैयार है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों में किसी को जीत का प्रबल दावेदार कहना मुश्किल होता है लेकिन भारतीय टीम की फॉर्म को देखते हुए उसे इस मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है.
भारतीय टीम इस मैच में इसलिए भी बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी क्योंकि उसने लीग चरण में पाकिस्तान को हराया था. भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि अति आत्मविश्वास से बचना होगा क्योंकि पाकिस्तान की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच और पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का अनुभव है.
ऑल राउंडर मोहम्मद वसीम, कप्तान मोहम्मद हारिस, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और तेज गेंदबाज अरशद इकबाल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव है जबकि अमाद बट और ओमार युसूफ पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं.
कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला, रविवार, 23 जुलाई 20123 को खेला जाएगा.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला लाइव कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत ए: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), आकाश सिंह, युवराज सिंह डोडिया, प्रभसिमरन सिंह, प्रदोष पॉल, रियान पराग, निशांत सिंधु, मानव सुथार, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर.
पाकिस्तान ए: सईम अयूब (कप्तान), साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), शाहनवाज दहानी, मेहरान मुमताज, हसीबुल्लाह खान, मुबासिर खान, अमद बट, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम जूनियर, सुफियान मुकीम, अरशद इकबाल.
इनपुट- पीटीआई भाषा