add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

LIVE BLOG

इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब

India champions vs Pakistan champions World Championship of Legends 2024 final Live Updates

IND vs PAK
PIC- World Championship of Legends

बर्मिंघम. इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैपिंयंस को पांच विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया. शनिवार को एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए. भारत के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य था, भारत ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के लिए अंबाती रायडू ने 30 गेंद में 50 रन की पारी खेली. युसूफ पठान ने 16 गेंद में 30 रन का योगदान दिया.

इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब

इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब. इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के 157 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. इरफान पठान ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.

भारत का पांचवां विकेट गिरा, युसूफ पठान आउट

150 रन के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा, युसूफ पठान 16 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर बहाव रियाज का शिकार बने. जीत से सात रन दूर है टीम इंडिया, अभी 10 बॉल बाकी है.

17 ओवर में भारत का स्कोर- 138/4

17 ओवर में भारत ने चार विकेट पर 138 रन बनाए हैं. युसूफ पठान 22 रन और युवराज सिंह 10 रन बनाकर नाबाद हैं. 18 बॉल में भारत को जीत के लिए 19 रन बनाने हैं.

भारत ने चौथा विकेट गंवाया, गुरकीरत सिंह मान आउट

भारत ने चौथा विकेट गंवाया, गुरकीरत सिंह मान 33 गेंद में 34 रन की पारी खेलकर शोएब मलिक का शिकार बने. 108 रन (13 ओवर) के स्कोर पर भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. युवराज सिंह और युसूफ पठान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं. भारत चैंपियंस को जीत के लिए 42 गेंद में 49 रन की जरुरत है.

भारत ने तीसरा विकेट गंवाया, अंबाती रायडू आउट

भारत ने तीसरा विकेट गंवाया, अंबाती रायडू 30 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर आउट. सईद अजमल को मिली सफलता. 98 रन (11.1 ओवर) के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है. युवराज सिंह गुरकीरत सिंह मान का साथ देने क्रीज पर उतरे हैं.

10 ओवर में भारत का स्कोर- 89/2

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. भारत ने दो विकेट पर 89 रन बना लिए हैं. अंबाती रायडू (43 रन) और गुरकीरत सिंह मान (24 रन) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है. यह साझेदारी 41 गेंद में आई है. भारत को 60 बॉल में जीत के लिए 68 रन की जरुरत है.

पांच ओवर में इंडिया चैंपियंस का स्कोर- 51/2

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. पांच ओवर में भारत ने दो विकेट पर 51 रन बनाए हैं. अंबाती रायडू 24 रन और गुरकीरत सिंह 05 रन बनाकर नाबाद हैं.

टीम इंडिया को लगे शुरुआती झटके

157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं. रॉबिन उथप्पा (10) और सुरेश रैना (04 रन) आमिर यमीन के एक ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. तीन ओवर में भारत का स्कोर- 38/2. अंबाती रायडू और गुरकीरत सिंह मान क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए. भारत के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य है.

15 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 103/4

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. पाकिस्तान ने चार विकेट पर 103 रन बना लिए हैं. युनूस खान (07 रन) इरफान पठान का शिकार बने. शोएब मलिक 25 रन और मिस्बाह उल हल 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 72/3

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 72 रन बनाए हैं. कामरन अकमल 19 गेंद में 24 बनाकर पवन नेगी का शिकार बने. शोएब मलिक 11 रन और युनूस खान 03 रन बनाकर नाबाद हैं.

पांच ओवर में पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर- 43/2

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 43 रन बनाए हैं. शोएब मसूद 21 रन और शर्जिल खान 12 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट चुके हैं. भारत के लिए अनुरीत सिंह ने शर्जिल खान के रुप में पहला विकेट लिया, वहीं शोएब मसूद का विकेट विनय कुमार के नाम रहा. कामरन अकमल और शोएब मलिक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन): रॉबिन उथप्पा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, राहुल शुक्ला, अनुरीत सिंह

पाकिस्तान चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन): कामरान अकमल (विकेट कीपर), शरजील खान, सोहेब मकसूद, शोएब मलिक, यूनिस खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सोहेल खान

 

पाकिस्तान चैंपियंस का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

पाकिस्तान चैंपियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

Trending This Week