- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind v ban 3rd t20 bangladesh won the toss elected to bowl first
IND v BAN 3rd T20: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित
तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं
Published On Nov 10, 2019, 06:45 PM IST
Last UpdatedNov 10, 2019, 06:45 PM IST
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (India vs Bangladesh) ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में रविवार को खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.
दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है. भारत ने क्रुणाल पांडया की जगह मनीष पांडेय को जबकि बांग्लादेश ने मोसादेक हुसैन की जगह मोहम्मद मिथुन को टीम में जगह दी है.
तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं. पहला टी20 बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) ने सात विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टी-20 में मेजबान भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
भारतीय टीम जीत की दावेदार होगी लेकिन तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) और शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश एक बार फिर दिल्ली की तरह चौका सकती है.
भारत (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, रिषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद.
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन):
महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), लिटन दास, मोहम्मद नइम, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मोहम्मद मिथुन, अमिनुल इस्लाम, शैफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमीन हुसैन.