add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ममता बनर्जी और शेख हसीना होंगी खास मेहमान, ईडन पर घंटी बजाकर करेंगी पहले Day-Night टेस्ट की शुरुआत

भारत और बांग्लादेश के बीच 22 नवंबर से खेला जाएगा सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 9, 2019 9:30 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय अपने घर में बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) के साथ टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है.  तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं.  सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा.

महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलने के सवाल पर सौरव गांगुली बोले- रिषभ पंत…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी.  सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से इंदौर में जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा.

दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए पहली बार डे-नाइट (Day-Night) होगा.  कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस  (Edens Gardens) में खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर है.

भारत से बुरी तरह हार पर बोले हाशिम अमला, हर टीम के साथ ऐसा वक्‍त आता है

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Bangladesh Prime Minister Sheikh Haseena) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamta Banerjee) 22 से 26 नवंबर को भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट में घंटी बजाकर मैच की शुरूआत करेंगी.

बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के सचिव अविषेक डालमिया (Abhishek Dalmia) ने पत्रकारों से कहा कि दोनों टेस्ट के पहले दिन घंटी बजाने के समारोह में होंगी.

कई खिलाड़ी होंगे सम्मानित

बंगाल क्रिकेट संघ कई भारतीय खिलाड़ियों को इस मौके पर सम्मानित करेगा जिसमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) , ओलंपिक चैंपियन भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) , टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza), वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधू (PV Sindhu) और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम (MC Mary Kom) मौजूद हैं.