- Home
- News
- Ind v ban history of day night test match since it is introduced in cricket by icc all the numbers and facts you need to know
डे-नाइट टेस्ट में इस टीम की बोलती है तूती, इस बल्लेबाज ने किया धमाल, गेंदबाजी में ये रहे अव्वल
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) पहली बार डे-नाइट टेस्ट (Day-Night Tests) मैच खेलने की तैयारियों में जुटी हुई है. बांग्लादेश (INDvBAN) के खिलाफ इंदौर टेस्ट में पारी और 130 रन से जीत के बाद टीम इंडिया 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस (Eden Gardens) में गुलाबी गेंद से खेलने को पूरी तरह तैयार है....
Published On Nov 19, 2019, 06:17 PM IST
Last UpdatedNov 19, 2019, 06:17 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) पहली बार डे-नाइट टेस्ट (Day-Night Tests) मैच खेलने की तैयारियों में जुटी हुई है. बांग्लादेश (INDvBAN) के खिलाफ इंदौर टेस्ट में पारी और 130 रन से जीत के बाद टीम इंडिया 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस (Eden Gardens) में गुलाबी गेंद से खेलने को पूरी तरह तैयार है.

एक सप्ताह पहले मां को खोया, अब कंगारू बल्लेबाजों की नाक में दम करने को तैयार 16 साल का ये पेस सनसनी
जब डे-नाइट टेस्ट की बात आती है तो जेहन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि पहली बार ये कब, कहां और किन टीमों के बीच खेला गया. हम आप को बता दें कि गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड Australia vs New Zealand के बीच 2015 में खेला गया था.
ईडन गार्डन में जो टेस्ट खेला जाएगा वह गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला कुल 12वां डे-नाइट टेस्ट मैच होगा.
डे-नाइट टेस्ट जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया अव्वल
ऑस्ट्रेलियाई टीम गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच जीतने के मामले में पहले नंबर पर है. उसने अब तक 5 टेस्ट फ्लड लाइट्स में खेले हैं और सभी जीते हैं. सबसे खराब रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के नाम है जिसने अब तक खेले अपने तीनों डे-नाइट टेस्ट गंवाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ एडिलेड (27 नवंबर से 01 दिसंबर 2015) में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेला था. उस टेस्ट को उसने 3 विकेट से अपने नाम किया था. इसके बाद उसने दो और टेस्ट जीते जिसमें एडिलेड (नवंबर, 2016) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 7 विकेट और इंग्लैंड के खिलाफ 120 (दिसंबर, 2017) रन के अंतर से मिली जीत शामिल है.
Video: इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने बाएं और दाएं हाथ से गेंदबाजी कर चटकाए विकेट, वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन (दिसंबर 2016) में 39 रन से जीत दर्ज की थी जबकि उसके तीन साल बाद उसने श्रीलंका को पारी और 40 रन से मात दी थी. श्रीलंका की टीम डे-नाइट टेस्ट जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है. उसने तीन में से दो टेस्ट जीते हैं.
अजहर अली ने गुलाबी गेंद के खिलाफ बनाए हैं 456 रन

डे-नाइट टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली (Azhar Ali) का जलवा रहा है. अजहर ने गुलाबी गेंद के खिलाफ 6 पारियों में 91 की औसत से सर्वाधिक 456 रन बनाए हैं. अजहर अली गुलाबी गेंद ( pink ball Tests) के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. दूधिया रोशनी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अजहर अली के पास है.
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम 400 से अधिक रन हैं. स्मिथ ने 4 टेस्ट मैचों में 50.62 की औसत से एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ कुल 405 रन बनाए हैं.
पाकिस्तान के बल्लेबाज असद शफीक (Ashad Shafiq) एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने डे-नाइट टेस्ट में दो शतक लगाए हैं.
पिंक बॉल से सबसे सफल बॉलर रहे हैं मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) गुलाबी गेंद से अब तक के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. स्टार्क ने 5 टेस्ट मैचों में 23 की औसत से कुल 26 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका एक बार 5 विकेट हॉल भी शामिल है.
इस लिस्ट में स्टार्क के हमवतन जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) 21 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. हेजलवुड ने चार टेस्ट मैचों में 22.42 की औसत से गेंदबाजी की है.
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में लेग स्पिनर देवेंद्र बीशू (Devendra Bishoo) का नाम सबसे पहले आता है. बीशू ने दुबई में 2016 में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में 13.5 ओवर की गेंदबाजी कर 49 रन खर्च कर कुल 8 विकेट चटकाए. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस (Pat Cummins) का नंबर आता है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जनवरी 2019 में ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच में 23 रन देकर 6 विकेट निकाले थे.
- australia
- australia cricket team
- azhar ali
- bangladesh cricket team
- Day-night Tests
- Devendra Bishoo
- india
- india vs bangladesh
- INDvBAN
- josh hazelwood
- Mitchell Starc
- Pakistan
- Pink ball Tests
- Team India
- गुलाबी गेंद
- डे-नाइट टेस्ट का इतिहास
- पिंक बॉल का इतिहास
- भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट
- भारत बनाम बांग्लादेश