add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल धवन की जगह ले सकते हैं मयंक अग्रवाल: रिपोर्ट

भारत और विंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 11, 2019 10:11 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए मयंक को चोटिल ओपनर शिखर धवन के स्थान पर 15 सदस्यीय वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना है.

मेरा खेल नहीं बदलने वाला, चाहे पहले बल्‍लेबाजी हो या दूसरी: रोहित शर्मा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धवन का घुटना सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गया था जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया.

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी.

पहले ऐसा लग रहा था कि धवन वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है. रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट मयंक को वनडे डेब्यू का मौका दे सकती है.

वेस्‍टइंडीज के कोच फिल सिमंस का कीरोन पोलार्ड को लेकर बड़ा बयान, कहा- मुंबई में…

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘चयन समिति ने टीम प्रबंधन से सलाह के बाद शिखर के स्थान पर मयंक के नाम की सिफारिश की है.’

मयंक इस समय रणजी ट्रॉफी में कर्नाथ्क की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने इस 9 टेस्ट मैचों में 67.07 की औसत से कुल 872 रन बनाए हैं.