- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS AFG 1st T20 Match Will Cold weather spoil Play in Mohali
IND VS AFG: पहले टी-20 मैच पर मंडरा रहा खतरा, सामने आया बड़ा अपडेट
रणजी ट्रॉफी में कोहरे की वजह से कई मैच पहले भी प्रभावित हुए हैं, कई मैच काफी देरी से शुरू हुए. पहले टी-20 मैच में भी मौसम विलेन बन सकता है
Published On Jan 09, 2024, 09:48 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2024, 09:48 PM IST
(Photo-Twitter)
मोहाली. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाना है. इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की 14 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है. क्रिकेट फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है, मगर मोहाली से जो खबर आ रही है उसने क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया है. मोहाली में खेले जाने वाले इस मैच पर खतरा मंडरा रहा है.
मोहाली में मौसम ने बढ़ाई परेशानी
11 जनवरी यानि गुरुवार को मोहाली में मौसम खेल में बड़ी बाधा बन सकता है. यहां का तापमान चार डिग्री तक जाने की संभावना है. इस तापमान में खेलना भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होने वाला है. मोहाली का मैदान खुला है और दर्शकों के लिए स्टैंड्स कवर भी नहीं हैं, ऐसे में खिलाड़ी के साथ- साथ क्रिकेट फैंस के भी बीमार होने का खतरा है.
रणजी ट्रॉफी मैच में भी पड़ा था असर
रणजी ट्रॉफी में कोहरे की वजह से कई मैच पहले भी प्रभावित हुए हैं, कई मैच काफी देरी से शुरू हुए. हालांकि इन सबसे के बावजूद दर्शकों में भारत-अफगानिस्तान मैच को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं है. इस मैच के टिकट की बिक्री जोर-शोर से हो रही है.
टी-20 सीरीज का शेड्यूल
11 जनवरी- पहला टी-20 मैच- मोहाली
14 जनवरी- दूसरा टी-20 मैच- इंदौर
17 जनवरी- तीसरा टी-20 मैच- बेंगलुरु
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.