IND vs AFG 2nd ODI Pitch Report: इकाना में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को खेला जाएगा. आइए जानें इकाना की पिच पर गेंदबाजों के लिए मदद होगी या बल्लेबाज यहां पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 16, 2026, 09:50 PM IST

Published On Jun 16, 2026, 09:50 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2026, 09:50 PM IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में हार के बाद अफगानिस्तान की टीम जहां सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं भारत मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगा. मगर इकाना की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. आइए जानते हैं कि भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आखिर बल्लेबाज धमाल मचाएंगे या गेंदबाज कमाल करते हुए दिखेंगे.

इकाना की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी से बनी पिच मौजूदा है. काली मिट्टी के पिच पर स्पिनरों के लिए मदद होती है. वहीं लाल मिट्टी के पिच पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों का दबदबा रहता है. आईपीएल 2026 में इकाना में 7 मैच खेले गए. जिसमें कुछ मुकाबले में बैट्समैन के लिए मदद रही. वहीं कई मैच में गेंदबाज हावी नजर आए. ऐसे में संभवत भारत और अफगानिस्तान का दूसरा वनडे मुकाबला रोमांचक हो सकता है. क्योंकि अफगानिस्तान के पास स्पिन गेंदबाजों की अच्छी-खासी टोली मौजूद है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अबतक केवल 2 ही मुकाबले खेले हैं. जिसमें भारत को 1 में जीत मिली है. वहीं एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड 50-50 ही रहा है. इकाना में टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था. जिसमें भारत को जीत नसीब हुई है.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, दरविश रसूली, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती

Editor's Pick