- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs AFG Fans got angry at Shivam Dubey poor performance and trolled him a lot
शिवम दुबे की खराब परफॉर्मेंस पर फैंस का फूटा गुस्सा, जमकर किया ट्रोल
शिवम दुबे ने IPL 2024 में शानदार अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार आगाज किया था लेकिन जैसे ही उनका नाम T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हुआ तो रनों का सूखा पड़ गया जो अभी तक जारी है. यही वजह है कि फैंस दुबे को उनकी खराब बल्लेबाजी को लेकर जमकर कोस रहे हैं.
Published On Jun 20, 2024, 10:46 PM IST
Last UpdatedJun 20, 2024, 10:46 PM IST
PIC- @TWITTER
कप्तान का भरोसा तोड़ना कोई शिवम दुबे से सीखे. T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जब शिवम दुबे को टीम इंडिया में चुना गया तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स का ये धाकड़ बल्लेबाज इतनी बुरी तरह फेल होगा. न्यूयॉर्क की असमान उछाल वाली पिच पर शिवम दुबे नौसिखिए बल्लेबाज की तरह संघर्ष करते नजर आए. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में शिवम बिना खाता खोले नाबाद लौटे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बुरी तरह फेल हो गए.
पाकिस्तान के खिलाफ दुबे इतने ज्यादा दबाव में दिखे कि तीन रन से आगे बढ़ ही नहीं पाए. इसके बाद जब फील्डिंग का मौका आया तो अहम मौके पर आसान सा कैच टपका दिया. USA के खिलाफ दुबे ने नाबाद 31 रनों की पारी जरुर खेली लेकिन उस लय में नहीं दिखे जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी. यही वजह रही कि सुपर-8 में शिवम दुबे एक बार फिर फेल हो गए. दुबे 10 रन के निजी स्कोर पर अफगान कप्तान राशिद खान का शिकार बने. दुबे LBW आउट हुए.
दुबे जमकर हो रहे ट्रोल
शिवम इस वर्ल्ड कप में 4 पारियों में महज 58 रन अपने खाते में जोड़ पाए हैं. यही वजह है कि फैंस अब शिवम दुबे के बजाय संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ बुरी तरह फेल होने के बाद शिवम दुबे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. गुस्साए फैंस शिवम दुबे की खराब फॉर्म पर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं और साथ ही अगले मैच से बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं.