- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs AFG: India beat afghanistan by 6 wickets and take an unassailable 2-0 lead in the series
IND vs AFG: यशस्वी और शिवम दुबे के धमाके में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने जीती सीरीज
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज फतह कर ली है. रोहित की बतौर कप्तान यह 10वीं लगातार T20I सीरीज जीत है.
Published On Jan 14, 2024, 10:08 PM IST
Last UpdatedJan 14, 2024, 10:08 PM IST
PIC- BCCI
IND vs AFG, 2nd T20I: अफगानिस्तान को इंदौर में दूसरे T20I मैच में 6 विकेट से पटखनी देने के साथ ही मेजबान टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 के अजेय बढ़त बना ली. भारत की इस जीत में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया. जायसवाल ने 34 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जबकि शिवम दुबे ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. दुबे ने 32 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. इस जीत के साथ ही रोहित ने बतौर कप्तान लगातार 10वीं द्विपक्षीय T20I सीरीज अपने नाम कर ली है.
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की. तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
जायसवाल ने 34 गेंद पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए जबकि दुबे ने 32 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की.
अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नैब ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, लेकिन अगर अफगानिस्तान अंतिम चार ओवर में 55 रन जुटाने में सफल रहा तो उसका श्रेय नजीबुल्लाह जादरान (21 गेंद पर 23 रन), मुजीब उर रहमान (नौ गेंद पर 21 रन) और करीम जनत (10 गेंद पर 20 रन) को जाता है.
भारत की तरफ से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने फिर से किफायती गेंदबाजी करके चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किये. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने 150वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार नहीं बना पाए और पारी के पहले ओवर में ही फजलहक फारुकी की गेंद पर बोल्ड होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
