IND vs AFG: सबसे ज्यादा बार 400 पार, भारत बना रिकॉर्ड का सरताज

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 402 रन बनाए. यह 8वीं बार था जब भारत ने वनडे में इतने ज्यादा रन बनाए हों. यह अपने आप एक रिकॉर्ड है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 17, 2026, 08:57 PM IST

Published On Jun 17, 2026, 08:57 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2026, 08:57 PM IST

Shubman Gill and ishan kishan

भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार बनाए वनडे में 400 से ज्यादा रन (फोटो- आईएएनएस)

लखनऊ: भारत वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार ‘400 रन’ बनाने वाले देशों की सूची में संयुक्त रूप से ‘नबंर-1’ बन गया है. टीम इंडिया ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 402 रन बनाए.

इसी के साथ टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है. इस टीम ने भी अब तक वनडे क्रिकेट में 8 बार यह आंकड़ा छुआ है. इंग्लैंड की टीम 7 बार ऐसा कर चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार 400 रन बनाए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पुरुष वनडे क्रिकेट के शीर्ष 3 स्कोर इंग्लैंड के ही नाम पर हैं. इंग्लैंड ने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ 4 विकेट खोकर 498 रन बनाए थे, जबकि 19 जून 2018 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 481/6 का स्कोर खड़ा किया. 30 अगस्त 2016 को इस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट खोकर 444 रन बनाए थे.

लखनऊ में बुधवार को 36.3 ओवरों में 320/3 का स्कोर खड़ा करने के बावजूद भारतीय टीम 49.5 ओवरों में सिमट गई. यह पहला मौका था, जब वनडे में 400+ रन बनाने वाली कोई टीम ऑल-आउट हो गई.

यह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में किसी टीम की तरफ से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2017 में इस टीम के खिलाफ पर्थ में 417/6 का स्कोर खड़ा कर चुकी है. इंग्लैंड ने साल 2019 में 6 विकेट खोकर 397 रन बनाए थे, जबकि साल 2024 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 381/3 का स्कोर बनाया था.

वनडे क्रिकेट में भारत के सर्वाधिक स्कोर

स्कोरबनाममैदानतारीख
1418/5वेस्टइंडीजइंदौर8 दिसंबर 2011
2414/7श्रीलंकाराजकोट15 दिसंबर 2009
3413/5बरमूडापोर्ट ऑफ स्पेन19 मार्च 2007
4410/4नीदरलैंडबेंगलुरु12 नवंबर 2023
5409/8बांग्लादेशचिटगांव10 दिसंबर 2022
6404/5श्रीलंकाईडन गार्डंस13 नवंबर 2014
7402अफगानिस्तानलखनऊ17 जून 2026
8401/3साउथ अफ्रीकाग्वालियर24 फरवरी 2010

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर मेजबान टीम को यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में शुरुआती झटका लगा. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी.

रोहित 39 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रन जोड़े. ईशान ने 79 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 125 रन की पारी खेली, जबकि गिल 110 गेंदों में 2 छक्कों और 22 चौकों के साथ 154 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

अफगानिस्तान की तरफ से नांगेलिया खरोटी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने 3 विकेट निकाले. एएम गजनफर और मोहम्मद सलीम को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick