- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND VS AFG 1st ODI: शुभमन गिल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
IND VS AFG 1st ODI: शुभमन गिल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. जो बारिश की वजह से 25 ओवर का हो गया है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए हैं.
Published On Jun 13, 2026, 12:42 PM IST
Last UpdatedJun 13, 2026, 12:42 PM IST
IND VS AFG 1st ODI
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया. जोकि बारिश से प्रभावित रहा. पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन बनाए. जिससे भारत ने अफ़गानिस्तान पर 7 विकेट से जीत हासिल की. 25-25 ओवर की खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 24.5 ओवर में 194 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए. जबकि ईशान किशन ने 34 और केएल राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा ने 16 और उपकप्तान श्रेयस अय्यर 12 रन ही बना सके. अफगानिस्तान की तरफ से ज़िया उर रहमान शरीफ़ी और राशिद खान को 1-1 सफलता मिली.
इससे पहले अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने तेज़ी से खेलते हुए 51 गेंदों में 102 रन (8 चौके, 8 छक्के) बनाए. लेकिन भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार (3/27) और हर्ष दुबे (3/47) ने तीन-तीन विकेट लेकर अफ़गानिस्तान को 200 रन के पार जाने से रोक दिया. अफगानिस्तान के 8 खिलाड़ी सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए.
Follow Updates here:
IND VS AFG 1st ODI Live: धर्मशाला में बारिश की वजह से टॉस में देरी
धर्मशाला में फिलहाल बारिश हो रही है, जिसकी वजह से टॉस में देरी होगी.
🚨 Update from Dharamshala 🚨
Toss for the 1️⃣st #INDvAFG ODI has been delayed due to rain.
Stay tuned for more updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cMPZs6Kj8r
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
IND VS AFG 1st ODI Live: पहले वनडे में भारत- अफगानिस्तान आमने-सामने
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच अब से थोड़ी देर बाद खेला जाना है. इस मुकाबले की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला करेगा. भारत के लिए यह सीरीज वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों का हिस्सा है, ऐसे में यह सीरीज टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने का मौका है. हालांकि कोहली और हार्दिक की चोट ने टीम इंडिया के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी कर दी है.