• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • IND VS AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से किया क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में नौ विकेट से जीत

IND VS AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से किया क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में नौ विकेट से जीत

India vs Afghanistan 3rd ODI Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 20, 2026, 01:31 PM IST

Published On Jun 20, 2026, 01:31 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2026, 01:31 PM IST

IND VS AFG

IND VS AFG

IND VS AFG: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में नौ विकेट से हराकर वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया है. भारत के सामने जीत के लिए 219 रन का टारगेट था, भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा और 110 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं रोहित शर्मा ने 79 रन की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 20 रन की पारी खेली.

इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के करियर के पहले शतक के बावजूद अफगानिस्तान को 218 रन पर समेट दिया।

प्रसिद्ध की तूफानी गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान ने 10वें ओवर में 36 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन शाहिदी ने अंतिम बल्लेबाज के तौर पर आउट होने से पहले 131 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के से 102 रन की पारी खेलने के अलावा अजमतुल्लाह उमरजई (50) के साथ पांचवें विकेट के लिए 117 गेंद में 105 रन की साझेदारी करके टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया. शाहिदी ने मोहम्मद नबी (21) के साथ भी छठे विकेट के लिए 53 गेंद में 57 रन की साझेदारी की. मेहमान टीम हालांकि अंत में 44.2 ओवर में सिमट गई.

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी थी, तीसरे वनडे में नौ विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक

Follow Updates here:

IND VS AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से किया क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में नौ विकेट से जीत

IND VS AFG: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में नौ विकेट से हराया. वनडे सीरीज को 3-0 से किया क्लीन स्वीप. जायसवाल ने 110 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: रोहित शर्मा 79 रन की पारी खेलकर आउट

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: रोहित शर्मा 79 रन की पारी खेलकर आउट. मोहम्मद नबी को मिली सफलता. 170 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: रोहित शर्मा ने भी जड़ा अर्धशतक

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: रोहित शर्मा ने भी जड़ा अर्धशतक. उन्होंने 47 बॉल में अर्धशतक पूरा किया है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार. अफगानिस्तान को अभी भी पहले विकेट का इंतजार है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: रोहित- जायसवाल ने दिलाई टीम इंडिया को विस्फोटक शुरुआत

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: रोहित- जायसवाल ने दिलाई टीम इंडिया को विस्फोटक शुरुआत.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान की टीम 218 रन पर सिमटी, प्रसिद्ध कृष्णा ने खोला 'पंजा'

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान की टीम 218 रन पर सिमटी, प्रसिद्ध कृष्णा ने खोला ‘पंजा’. हशमतुल्लाह शाहिदी 102 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के सामने जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: शाहिदी ने जड़ा शतक

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: शाहिदी ने जड़ा शतक. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अल्लाह गजफनर एक रन की पारी खेलकर आउट

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अल्लाह गजफनर एक रन की पारी खेलकर आउट. अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 200 के पार, शाहिदी शतक के करीब

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 200 के पार, शाहिदी शतक के करीब.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रिंस यादव ने तोड़ी साझेदारी, अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रिंस यादव ने तोड़ी साझेदारी, अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा. अजमतुल्लाह ओमरजई 50 रन की पारी खेलकर आउट. ओमरजई और शाहिदी के बीच 105 रन की साझेदारी हुई.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: हशमत शाहिदी ने जड़ा अर्धशतक

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: हशमत शाहिदी ने जड़ा अर्धशतक. हशमत शाहिदी और अजमतुल्लाह की जोड़ी ने अफगानिस्तान की वापसी कराई है. दोनों बल्लेबाजों के बीच 97 रन की साझेदारी हो चुकी है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली चौथी सफलता, दारविश रसूली आउट

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली चौथी सफलता, दारविश रसूली एक रन की पारी खेलकर आउट. श्रेयस अय्यर ने लपका कैच.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली तीसरी सफलता, इब्राहिम जादरान आउट

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली तीसरी सफलता, इब्राहिम जादरान 11 रन की पारी खेलकर आउट. 28  रन के स्कोर पर अफगानिस्तान के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली दूसरी सफलता, रहमत शाह आउट

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली दूसरी सफलता, रहमत शाह पांच रन की पारी खेलकर आउट. 26 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, रहमानुल्लाह गुरबाज आउट

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, रहमानुल्लाह गुरबाज आउट. गुरबाज ने पांच रन की पारी खेली. प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है.

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, टीम इंडिया में तीन बदलाव

IND VS AFG 3rd ODI Live Score: अफगानिस्तान का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, टीम इंडिया में तीन बदलाव. प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नितीश रेड्डी को टीम में मौका दिया गया है.

Editor's Pick