• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • IND VS AFG Test Day 2 Highlights: टीम इंडिया ने कसा शिकंजा, अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा

IND VS AFG Test Day 2 Highlights: टीम इंडिया ने कसा शिकंजा, अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा

India vs Afghanistan Test Scorecard and Updates: शुभमन गिल और केएल राहुल के शतक से टीम इंडिया ने एकमात्र टेस्ट मैच में अपना दबदबा बना रखा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 07, 2026, 12:20 PM IST

Published On Jun 07, 2026, 12:20 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2026, 12:20 PM IST

Manav Suthar

Manav Suthar

IND VS AFG Test Day 2: भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान के 113 रन तक पांच विकेट झटक लिए. डेब्यू कर रहे मानव सुथार (21 रन देकर तीन विकेट) ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत करते हुए अपने स्पेल के पहले ओवर में पहला विकेट हासिल किया. उन्होंने टी ब्रेक से ठीक पहले अब्दुल मलिक (16) को आउट किया.

सुथार ने इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (तीन) को भी पवेलियन भेजा. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (27 रन देकर दो विकेट) दूसरे सफल गेंदबाज रहे. दिन का खेल समाप्त होने तक रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद थे. जजई के आउट होने के साथ ही दिन के खेल के समाप्ति की घोषणा की गई. अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाए हैं. अफगानिस्तान की टीम अभी भारत के पहली पारी के स्कोर से 451 रन पीछे है और उसके पांच विकेट शेष हैं. टीम पर फॉलोऑन का खतरा है.

564 रन पर घोषित की भारत ने पहली पारी

कप्तान शुभमन गिल (126) और उप कप्तान केएल राहुल (100) के शतकों की मदद से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर समाप्त घोषित की. गिल और राहुल के अलावा भारत की तरफ से साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी उपयोगी योगदान दिया. अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 140 रन देकर छह विकेट लिए. खेल के पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 368 रन बनाए थे.

Follow Updates here:

IND VS AFG Test Day 2 Highlights: भारत ने 564 रन पर पहली पारी घोषित की, अफगानिस्तान का स्कोर-113/5

IND VS AFG Test Day 2 Highlights: भारत ने 564 रन पर पहली पारी घोषित की, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान का स्कोर-113/5. मानव सुतार ने दूसरे दिन आखिरी ओवर में अफसर जजई (03) को अपना शिकार बनाया. मानव सुथार का यह तीसरा विकेट है. अफगानिस्तान की टीम भारत से 451 रन पीछे है. अफगानिस्तान के सामने सबसे पहले फॉलोऑन बचाने की चुनौती होगी.

IND VS AFG Test Day 2 Live: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा, हशमतुल्लाह शाहिदी आउट

IND VS AFG Test Day 2 Live: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा, हशमतुल्लाह शाहिदी 20 रन की पारी खेलकर आउट. प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरी सफलता मिली है.

IND VS AFG Test Day 2 Live: मानव सुतार को मिली दूसरी सफलता, गुरबाज का किया शिकार

IND VS AFG Test Day 2 Live: मानव सुतार को मिली दूसरी सफलता, गुरबाज का किया शिकार. रहमानुल्लाह गुरबाज 12 रन की पारी खेलकर आउट. अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है.

IND VS AFG Test Day 2 Live: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका, सेदिकुल्लाह अटल आउट

IND VS AFG Test Day 2 Live: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका, सेदिकुल्लाह अटल 17 रन की पारी खेलकर आउट. प्रसिद्ध कृष्णा को मिली सफलता.

IND VS AFG Test Day 2 Live: डेब्यू मैच में मानव सुतार ने अपने पहले ओवर में लिया विकेट

IND VS AFG Test Day 2 Live: डेब्यू मैच में मानव सुतार ने अपने पहले ओवर में लिया विकेट. उन्होंने ओवर की चौथी बॉल पर अब्दुल मलिक (16) को भेजा पवेलियन. टी ब्रेक तक अफगानिस्तान ने 28 रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिए हैं.

IND VS AFG Live: भारत ने 564 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की

IND VS AFG Live: भारत ने 564 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की. भारत ने आठ विकेट पर 564 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव नौ रन बनाकर नाबाद रहे.

IND VS AFG Live: वाशिंगटन सुंदर ने जड़ा अर्धशतक

IND VS AFG Live: वाशिंगटन सुंदर ने जड़ा अर्धशतक. यह उनके टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक है.उन्होंने 65 बॉल में अर्धशतक लगाया है.

IND VS AFG Live: सलीम सफी को छठा सफलता, सिराज आउट

IND VS AFG Live: सलीम सफी को छठा सफलता, मोहम्मद सिराज 12 बॉल में 22 रन की पारी खेलकर आउट.

IND VS AFG Live: सलीम सफी ने खोला 'पंजा'

IND VS AFG Live: अफगानिस्तान के गेंदबाज सलीम सफी ने खोला ‘पंजा’. मानव सुथार 28 रन की पारी खेलकर आउट. भारत ने 510 रन के स्कोर पर सातवां विकेट गंवा दिया है.

IND VS AFG Live: भारत ने 500 रन का आंकड़ा पार किया

IND VS AFG Live: भारत ने 500 रन का आंकड़ा पार किया. वाशिंगटन सुंदर और मानव सुथार की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. दोनों बल्लेबाजों के बीच 47 रन की साझेदारी हो चुकी है.

IND VS AFG Test Day 2 Live: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर- 475/6

IND VS AFG Test Day 2 Live: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर- 475/6. लंच से पहले भारत ने तीन विकेट गंवाए. शुभमन गिल 126 रन की पारी खेलकर आउट हुए. ध्रुव जुरेल ने 19 रन की पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत ने 81 रन की पारी खेली.

Editor's Pick