- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs AFG: shivam dube said the range i have is god’s gift
शिवम दुबे के पास है गॉड गिफ्ट, बताया कैसे खेल लेते हैं कई तरह के शॉट
शिवम दुबे बल्ले से लगातार कहर बरपा रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों में भारत की जीत में दुबे ने अहम योगदान दिया.
Published On Jan 15, 2024, 04:14 PM IST
Last UpdatedJan 15, 2024, 04:14 PM IST
PIC- BCCI
IND vs AFG: सिक्स-हिटर शिवम दुबे ने सोमवार को कहा कि स्पिनरों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के स्ट्रोक खेलने की उनकी क्षमता “भगवान से मिला गिफ्ट” है, लेकिन तेज गति और उछाल से निपटने के लिए उन्हें अभी भी काफी कड़ी मेहनत करनी है. दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो T20I में शानदार अर्द्धशतक लगाया, जिससे उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ गगनचुंबी छक्के जड़े.
जियो सिनेमा से बातचीत में शिवम दुबे ने कहा, “जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा हूं, अपने प्रदर्शन में सुधार करना खुशी की बात है. मेरे पास जो रेंज है वह भगवान का उपहार है और मैंने इस पर बहुत काम भी किया है. मैंने अपने गेम में काफी सुधार किया है और मैं बोर्ड पर रन बना रहा हूं.” दूसरे T20I में 32 गेंदों पर 63 रन जड़ने वाले शिवम दुबे ने अपनी पारी में 4 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके लगाए जिसके दम पर टीम इंडिया 26 गेंद शेष रहते 173 रनों का टारगेट हासिल कर लिया.
शिवम दुबे का वर्तमान पर फोकस
दुबे ने रविवार को दूसरे T20 मैच में भारत की 6 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा,‘‘अतीत में मैं भविष्य के बारे में काफी सोचता था लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि मुझे वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. मुझे इस पर ध्यान देना चाहिए कि मैं अपने कौशल में कैसे निखार लाऊं. यह मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण है.’’
दुबे को अच्छी गति से की गई शॉर्ट पिच गेंद को खेलने में परेशानी होती है लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा,‘‘मैंने इस पर काफी काम किया है. जब मैं घरेलू क्रिकेट में खेलता था तो सभी तरह के गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखता था लेकिन आईपीएल और भारत की तरफ से खेलना आसान नहीं है क्योंकि गेंदबाज 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. ’’