IND VS AFG Test: कब और कहां होगा भारत- अफगानिस्तान टेस्ट का प्रसारण, फ्री में कैसे देखें ?

इससे पहले दोनों टीम के बीच इससे पहले 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था, जहां अफगानिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था. 2018 में खेला गया टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में ही खत्म हो गया था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 05, 2026, 10:58 PM IST

Published On Jun 05, 2026, 10:58 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2026, 10:58 PM IST

IND VS AFG live streaming

IND VS AFG live streaming

IND VS AFG Test: भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में टीम कॉम्बिनेशन पर फोकस करेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है लेकिन टीम की दिशा तय करने के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है.

इससे पहले दोनों टीम के बीच इससे पहले 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था, जहां अफगानिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब 2026 में हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी जो बदलाव के दौर से गुजर रही है, हालांकि इसके बावजूद भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दोनों ही तीसरे नंबर के बल्लेबाज की दौड़ में शामिल थे, गंभीर ने हालांकि शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि टीम प्रबंधन सुदर्शन को इस बल्लेबाजी क्रम में बनाए रखेगा, उनका मानना है कि सुदर्शन को पर्याप्त मौके मिलने चाहिए.

अफगानिस्तान ने 2018 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसे मेजबान टीम ने दो दिनों के भीतर ही जीत लिया था. इसके बाद से जून 2026 तक अफगानिस्तान ने 11 और मैच खेले हैं, वहीं इसी अवधि में भारत ने 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से ऋषभ पंत अकेले 49 मैचों का हिस्सा रहे हैं. संयोगवश, जब अफगानिस्तान आखिरी बार भारत के खिलाफ खेला था, तब पंत ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया था. 2018 की टीम से केवल केएल राहुल ही वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जबकि अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और बल्लेबाज रहमत शाह भी उस मैच में खेले थे.

दोनों टीमों की संभावित इलेवन:

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़/हर्ष दुबे

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी

अगर दोनों टीमें सहमत हो… टेस्ट में पिंक बॉल के ट्रायल का गौतम गंभीर ने किया समर्थन

कब और कहां होगा मैच का प्रसारण ?

भारत- अफगानिस्तान टेस्ट का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर की जाएगी. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.

फ्री में कैसे देखें मैच ?

भारत- अफगानिस्तान टेस्ट मैच का मजा क्रिकेट फैंस फ्री में भी ले सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स (फ्री डिश) पर मैचों का प्रसारण किया जाएगा.

Editor's Pick