विराट कोहली ने 1020 दिन बाद जड़ा पहला इंटरनेशनल शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शकीय पारी खेलने के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
Published On Sep 08, 2022, 09:08 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2022, 09:08 PM IST
Twitetr
दुबई: भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने T20I में अपना पहला शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। कोहली ने 53 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली के बल्ले से 1020 दिनों बाद पहला इंटरनेशनल शतक आया है।
कोहली ने इससे पहले आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। इस शतक के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
विराट कोहली ने नाबाद 122 रनों की पारी खेली जो अब अब T20I में भारत की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित के नाम था जिन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे।
कोहली ने सबसे पहले 38 रनों का आंकड़ा छूने के साथ ही T20I क्रिकेट में 3500 रन पूरे कर लिए। रोहित शर्मा के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले विराट महज दूसरे बल्लेबाज हैं। यही नहीं, कोहली मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ते हुए T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
The 71st 💯 is here!
A hundred after nearly three years for Virat Kohli 🔥#INDvAFG | #AsiaCup2022 | Scorecard: https://t.co/z8iw8dn85Q pic.twitter.com/qyp1cHiOsX
— ICC (@ICC) September 8, 2022
T20I में सबसे ज्यादा रन
- रोहित शर्मा- 3620
- विराट कोहली- 3584
- मार्टिन गुप्टिल- 3497
कोहली ने 53 गेंद पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के मामले में कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक:-
100: सचिन तेंदुलकर
71 : विराट कोहली
71 : रिकी पोंटिंग
63 : कुमार संगकारा
62 : जाक कालिस