• Home
  • News
  • ind vs afg virat kohli s brilliant fielding effort saved 5 runs for india at bengaluru in 3rd t20i

IND vs AFG: विराट कोहली बने सुपरमैन, यह फील्डिंग न होती तो मैच हार जाता भारत

Virat Kohli ने इतनी कमाल की फील्डिंग की कि देखने वालों को यकीन ही नहीं हुआ. उन्होंने अपनी टीम के लिए 5 रन बचाए.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 18, 2024, 09:51 AM IST

Published On Jan 18, 2024, 09:51 AM IST

Last UpdatedJan 18, 2024, 09:51 AM IST

virat kohli fielding

विराट कोहली मैदान पर हमेशा सुपर ऐक्टिव मोड में रहते हैं. फिर चाहे उनके बल्ले से रन निकलें या नहीं. बुधवार को भी ऐसा ही कुछ दिखाई दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे व आखिरी टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में कोहली ने बाउंड्री पर ऐसी फील्डिंग की जिसकी जितनी तारीफकी जाए उतनी कम है. कोहली ने ऐसा शॉट रोका जो बहुत ही आराम से सिक्स के लिए जाता हुआ लग रहा था. उनकी यह फील्डिंग (Virat Kohli fielding) देखकर बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के दर्शक खुशी से झूम उठे.

अफगानिस्तान की टीम 213 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इब्राहिम जादरान और रहमतुल्लाह गुरबाज ने टीम को बहुत अच्छी शुरुआत दी थी. दोनों ने हाफ सेंचुरी लगाई. इसके बाद अफगानिस्तान ने नियमित विकेट खोए. जिससे ऐसा लग रहा था कि भारत मुकाबला अपने नाम कर लेगा. लेकिन मोहम्मद नबी ने अपनी टीम को मैच में वापसी करवा दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉशिंगटन सुंदर ने नबी को आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया. इसके बाद करीम जन्नत मैदान पर उतरे. जन्नत ने ऑफ स्पिनर की गेंद पर करारा शॉट खेला. ऐसा लग रहा था कि गेंद मैदान के बाहर सिक्स के लिए जा रही है. लेकिन कोहली ने हवा में छलांग लगाकर अपनी टीम के लिए 5 रन बचाए. अगर कोहली यह छक्का न रोकते (Virat Kohli Fielding) तो मैच सुपर ओवर में जाने की नौबत ही न आती.

कोहली ने इसके बाद आवेश खान की गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को कैच किया. उन्होंने 38 मीटर की दौड़ लगाकर कैच पूरा किया.

कोहली ने फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर पाए. वह बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए. भारत की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही थी. 22 रन पर टीम ने चार विकेट खो दिए थे. इसके बाद रोहित शर्मा की सेंचुरी और रिंकू सिंह की हाफ सेंचुरी ने टीम को 212 के स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा. सुपर ओवर भी दो बार हुआ और भारत ने मुकाबला अपने नाम किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick