IND vs AUS, 1st ODI: काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेगी भारत-ऑस्‍ट्रेलिया की टीम, ये है वजह

Trending Cricket News: तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2020, 05:24 PM IST

Published On Nov 26, 2020, 05:24 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2020, 05:24 PM IST

Shikhar Dhawan Ravindra Jadeja Black band Twitter

@ Twitter

Trending Cricket News: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के क्रिकेटर शुक्रवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (IND vs AUS, 1st ODI) की शुरुआत से पहले डीन जोन्स (Deans Jones) के सम्मान में एक मिनट का मौन रखेंगे और बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे। जोन्स का सितंबर में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान निधन हो गया था।

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसने डाली सबसे तेज गेंद, जानें पूरी डिटेल

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 52 टेस्ट और 164 वनडे खेलने वाले पूर्व बल्लेबाज जोन्स(Deans Jones) आईपीएल (IPL 2020) के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के कमेंटरी पैनल के हिस्से के तौर पर मुंबई में थे जब दिल का दौरा पड़ने के कारण 24 सितंबर को उनका निधन हो गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उनके सम्मान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के दौरान उन्हें दो बार श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है।
‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘पहले सम्मान उन्हें शुक्रवार को भारत के खिलाफ एससीजी पर पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दिया जाएगा जहां मैच शुरू हो से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा और दोनों देशों की टीमें बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगी। बड़ी स्क्रीन पर उनके शानदार करियर के अहम पलों को भी दिखाया जाएगा।’’

IND vs AUS: गावस्‍कर-बॉर्डर सीरीज के वो पांच हीरो जिन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया को चटाई धूल

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन भी जोन्स को श्रद्धांजलि देगा। जोन्स जब खेलते थे तो अपने इस घरेलू मैदान पर उनको दर्शकों का काफी समर्थन मिलता था।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘सबसे बड़ा सम्मान एमसीजी पर बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के दौरान दिया जाएगा। यह श्रद्धांजलि पहले दिन चाय के विश्राम के समय तीन बजकर 24 मिनट पर दी जाएगी जहां जोन्स की पत्नी जेन और परिवार के सदस्य मौजूद होंगे।’’

इसमें कहा गया, ‘‘इस दौरान स्थानीय लेखक क्रिस ड्रिस्कोल की कविता पढ़ी जाएगी तो उन्होंने जोन्स के निधन पर लिखी है। पूरे टेस्ट के दौरान दर्शकों के बैठने की जगह पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बैनर लगाया जाएगा। अन्य योजनाओं पर भी चर्चा चल रही है।’’

जोन्स (Deans Jones) का सर्वोच्च प्रथम श्रेणी स्कोर और टेस्ट कैप संख्या 324 है और इसलिए फैसला किया गया कि उन्हें तीन बजकर 24 मिनट पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

जोन्स ने टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक की मदद से 3631 रन बनाए जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम पर 6063 रन दर्ज हैं।

Editor's Pick