- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs Aus 1st Test Day 2 Live Score and Updates Ball by ball Commentary of Nagpur test
Ind vs Aus 1st Test Day 2 Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, स्कोरकार्ड, लाइव अपडेट्स
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है.
Published On Feb 10, 2023, 08:42 AM IST
Last UpdatedFeb 10, 2023, 08:42 AM IST
IND VS AUS
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर में पहले टेस्ट में आमने-सामने है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के शतक (120 रन) और रविंद्र जडेजा (66 रन) और अक्षर पटेल (52 रन) के नाबाद अर्धशतक से सात विकेट पर 321 रन बनाए हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की लीड 144 रन की हो चुकी है.
स्कोरकार्ड और मैच समरी के लिए यहां क्लिक करें
खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रन पर सिमट गई. लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने 37, एलेक्स कैरी ने 36 रन, हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली. रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए, वहीं रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में भारतीय ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 76 रन की ओपनिंग साझेदारी की. केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हो गए, मगर कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा 56 रन और रविचंद्रन अश्विन 00 रन पर नाबाद थे.