Ind vs Aus 1st Test Day 3 : भारत vs ऑस्ट्रेलिया, स्कोर कार्ड, लाइव अपडेट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें...

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 11, 2023, 09:17 AM IST

Published On Feb 11, 2023, 09:17 AM IST

Last UpdatedFeb 11, 2023, 09:17 AM IST

IND-VS-AUS

IND-VS-AUS

भारत ने नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 400 रन बनाए. टीम इंडिया को पहली पारी में 223 रन की लीड मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम रविंद्र जडेजा (पांच विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे पहली पारी में सिर्फ 177 रन ही बना सकी थी. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के शतक (120 रन) और रविंद्र जडेजा (70 रन) और अक्षर पटेल (84) के अर्धशतक से भारत ने 223 रन की लीड हासिल की. ऑस्ट्रेलिया के लिए टोड मर्फी ने डेब्यू मैच में सात विकेट हासिल किए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में 223 रन पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में महज 91 रन पर ढेर हो गई. रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट लिए.

 

Editor's Pick