Ind vs Aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में बारिश का खतरा, जानिए क्या है मौसम का हाल ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है. मैच से एक दिन पहले बारिश हुई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 19, 2023, 08:52 AM IST

Published On Mar 19, 2023, 08:52 AM IST

Last UpdatedMar 19, 2023, 08:52 AM IST

ind vs aus 2nd odi, ind vs aus 2nd odi weather ind vs aus 2nd odi 2023, ind vs aus 2nd odi venue, ind vs aus 2nd odi live score, ind vs aus 2nd odi scorecard, ind vs aus 2nd odi tickets booking, visakhapatnam weather, visakhapatnam weather today, visakhapatnam weather forecast 30 day, visakhapatnam weather this week, visakhapatnam weather today live, visakhapatnam weather in march, visakhapatnam weather alert, visakhapatnam weather accuweather, visakhapatnam annual weather,

Ind vs Aus 2nd odi (Photo-Twitter)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी. हालांकि इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के दौरान बारिश की संभावना बन रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च को विशाखापट्टनम में बारिश की संभावना है. मैच के दिन बारिश की संभावना 31-51 प्रतिशत है और मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. कहा जा रहा है कि मैच के दौरान बीच में बारिश खलल डाल सकती है, जिससे मैच प्रभावित होगा. आउटफील्ड गीला होने की वजह से टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा. मैच दोपहर 1.30 से खेला जाना है, उससे पहले भी बारिश का अंदेशा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं इस मैच की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा की वापसी से भारतीय बल्लेबाजी का शीर्ष क्रम मजबूत होगा. केएल राहुल ने पिछले मैच में अपनी पारी से प्रभावित किया था, ऐसे में राहुल पर एक बार फिर नजरें होगी. रविंद्र जडेजा चोट के बाद वापसी करते हुए शानदार दिख रहे हैं. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सिराज की जोड़ी शानदार लय में है, ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेवारी होगी.

टीमें :
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल(विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शारदुल ठाकुर , अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मार्नुस लाबुशेन, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

Editor's Pick