BGT: विराट कोहली की कैसे होगी फॉर्म में वापसी? रवि शास्त्री ने दिए खास टिप्स

विराट कोहली को वापस फॉर्म में आने के लिए रवि शास्त्री ने उन्हें बल्लेबाजी के कुछ खास टिप्स दिए हैं.

Edited By : Saurav Kumar |Dec 29, 2024, 10:15 PM IST

Published On Dec 29, 2024, 10:15 PM IST

Last UpdatedDec 29, 2024, 10:15 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

Ravi Shastri Tips to Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर अबतक अपनी उस लय में नजर नहीं आया है जिसके लिए वह जानी मशहूर है. इसका एक बड़ा कारण भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का आउट ऑफ फॉर्म रहना है.

विराट कोहली क बल्ला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है. कोहली ने हालांकि एक मैच में शतक लगाया था लेकिन बाकि सभी पारियों में वह सस्ते में निपटे हैं. इस दौरे पर कोहली के ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद की समस्या साफ तौर पर सामने आई है. कोहली अब फॉर्म में कैसे वापस आएंगे इसे लेकर भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कुछ खास टिप्स दिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रवि शास्त्री ने विराट को दिए टिप्स

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रवि शास्त्री विराट कोहली को बल्लेबाजी के लिए खास टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं. रवि ने कहा, ‘आपने जैसे मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी की वैसे ही करो. बाहर जाती हुई गेंद को छोड़ो. मैदान के बाहर लोग क्या बोल रहे हैं ये सब कुछ भूल जाइए. अभी आपका एक पर्पल पैच आना है. इसलिए अनुशासन बनाए रखे और ऑस्ट्रेलिया को बोलो को वह शरीर के अंदर गेंदबाजी करें.’

रवि ने आगे कहा, ‘विराट कोहली ने अगर धैर्य और अनुशासन बनाए रखा तो वह बहुत रन बनाएंगे आने वाले 2-3 साल में विराट कोहली के बल्ले से बहुत रन निकलेंगे.’

मेलबर्न में विराट से है बहुत उम्मीद

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे थे. कोहली ने पहली पारी में 86 गेंद में 4 चौके की मदद से 36 रन बनाए थे. कोहली हालांकि अपनी इस पारी को बड़ी नहीं बना पाए थे. हालांकि भारत को दूसरी पारी में 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य का पीछा करना है. ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर अपने चहेते खिलाड़ी विराट कोहली पर होगी. फैंस यही चाहेंगे कि विराट कोहली का बल्ला चले और वह कंगारुओं के खिलाफ जमकर रन बनाए.

Editor's Pick