IND VS AUS 5th T20I: गाबा में कैसी होगी पिच, क्या बारिश डालेगी खलल ? जानें संभावित इलेवन
भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास भी सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है
Published On Nov 08, 2025, 09:19 AM IST
Last UpdatedNov 08, 2025, 09:19 AM IST
India T20I Team
IND VS AUS 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में आमने- सामने होगी. टीम इंडिया के पास सीरीज में 2-1 की बढ़त है, गाबा में खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास भी सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है. पांचवें टी-20 मैच में पिच और मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए पांचवें टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है. टीम में एक ही बदलाव होता दिख रहा है. बुमराह की जगह हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. जितेश शर्मा की जगह सैमसन को मौका दिया जा सकता है.
कैसी होगी पिच ?
गाबा (ब्रिस्बेन) की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, इस मैदान पर अधिकतर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला है, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिलती है. पिच में उछाल और पेस का तेज गेंदबाज फायदा उठा सकते हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का मैच में पलड़ा भारी रहा है. अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में से 8 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.
मौसम का हाल
भारत- ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी-20 मैच में बारिश की भी संभावना है हालांकि यह पूरे मैच को प्रभावित नहीं करेगी. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मैच के बीच शाम करीब 6:15 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे) बारिश होने की संभावना 36 फीसदी है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर)/ संजू सैमसन, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/ हर्षित राणा
ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा