IND vs AUS A: रिषभ पंत-हनुमा विहारी ने जड़े शतक; भारत को मिली 472 रनों की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 386 रन का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : India.com Staff |Dec 12, 2020, 05:56 PM IST

Published On Dec 12, 2020, 05:56 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2020, 05:56 PM IST

भारतीय बल्लेबाजों हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और रिषभ पंत (Rishabh Pant) के शानदार शतकों की मदद से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन चार विकेट खोकर 386 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्टंप तक भारत ने 472 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी। पंत 103 और विहारी 104 रन बनाकर नाबाद थे।

दिन के खेल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया टीम के 108 रन के स्कोर पर ऑलराउट होने के साथ हुई। 86 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहला विकेट पारी के दूसरे ही ओवर में खो दिया लेकिन पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल और शुबमन गिल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी बनाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल 78 गेंदो पर 10 चौकों की मदद 65 रन बनाकर मिशेल स्वीपसन के शिकार बने। वहीं मयंक ने 120 गेंदो पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। पहले अभ्यास मैच में शतक बनाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे मात्र 38 रन ही बना सके लेकिन पंत और विहारी ने भारतीय पारी को संभाला।

239 रन के स्कोर पर चार विकेट गिरने के बाद पंत और विहारी ने पांचवें विकेट के लिए 147 रन जोड़े। विहारी ने 194 गेंदो पर 13 चौकों की मदद से 104 रन बनाए।

वहीं पंत ने टी20 फॉर्मेट के धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 73 गेंदो पर 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली। पंत ने दिन के आखिरी ओवर में जैक वाइल्डरमथ के खिलाफ चार चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन जड़े।

Editor's Pick