- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ind vs aus a shubman gills impresive fifty help india lead by 197 runs at tea 4261445
IND vs AUS A: शुबमन गिल के शानदार अर्धशतक के दम पर टी तक भारत ने हासिल की 197 रन की बढ़त
भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी में हो रहे अभ्यास मैच के पहे दिन 194 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
Published On Dec 12, 2020, 11:34 AM IST
Last UpdatedDec 12, 2020, 11:34 AM IST
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे अभ्यास मैच की पहली पारी में शानदार शुरुआत करने वाले शुबमन गिल (Shubman Gill) ने भारत की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़ टीम को चायकाल तक 197 रनों की बढ़त दिलाई।
दूसरे दिन टी ब्रेक तक भारत ने दो विकेट खोकर 111 रनों की स्कोर खड़ा कर लिया है और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 38 रन बनाकर नाबाद है और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) उनका साथ दे रहे हैं।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे दूसरे अभ्यास मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए टीम मात्र 108 रनों पर ढेर हो गई, जिसके पीछे टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही। नवदीप सैनी और मोहम्मद शमी ने जहां 3-3 विकेट लिए, वहीं अर्धशतक जड़ने के बाद जसप्रीत बुमराह ने गेंद से भी कमाल दिखाकर दो सफलताएं हासिल की।
86 रनों की शुरुआती बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने की। हालांकि शॉ एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए और भारत ने मात्र चार रन के स्कोर पर अपना विकेट खो दिया। लेकिन यहां से गिल और अग्रवाल की साझेदारी ने भारतीय पारी को संभाला।
गिल-अग्रवाल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 78 गेंदो पर 10 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। हालांकि टी ब्रेक से कुछ ओवर पहले वो मिशेल स्वीसन का शिकार हुए।