IND vs AUS: आईसीसी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की चारों पिचों को दी 'हाई रेटिंग'; एडिलेड को सबसे बेहतर बताया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम मात्र 36 नरन
Published On Jan 25, 2021, 11:08 AM IST
Last UpdatedJan 25, 2021, 11:08 AM IST
आईसीसी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इस्तेमाल की गई चारों पिचों को आईसीसी ने ‘हाई रैटिंग’ दी है।सीरीज के चार मैच एडिलेड, मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन की पिचों पर खेले गए थे, जिन्हें आईसीसी ने ‘एवरेज’ से लेकर ‘वेरी गुड’ कटेगरी में रखा है।
गौरतलब है कि एडिलेड, जहां भारत दूसरी पारी में 36 रनों पर आउट हो गया था, की पिच को आईसीसी ने पिच तथा आउटफील्ड के लिए ‘वेरी गुड’ कटेगरी में रखा है। ये टेस्ट तीन दिनों में ही समाप्त हो गया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि उसका लक्ष्य हमेशा से शानदार प्रतिस्पर्धा के लिए पिचें तैयार करना रहा है। सीए के चीफ अर्ल एडिंग्स ने क्रिकबज से कहा, “हमारा लक्ष्य शानदार प्रतिस्पर्धा और अच्छे मुकाबले रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हम स्तरीय पिचें तैयार करते हैं।”
Happy Birthday Cheteshwar Pujara: 33 साल की हुई भारत की ‘नई दीवार’
चार मैचों में दोनों टीमो की ओर से कुल 3,900 रन बनाए गए और इस दौरान कुल 130 विकेट गिरे। इस हाई वोल्टेज सीरीज का फैसला अंतिम टेस्ट से हुआ, जहां भारत ने जीत हासिल करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम की। ये मैच आखिरी दिन के आखिरी सेशन के आखिरी ओवरों में खत्म हुआ।
ब्रिस्बेन की पिच को जहां ‘गुड- वेरी गुड’ रेटिंग मिली वहीं सिडनी टेस्ट के लिए उपयोग में लाई गई पिच को ‘एवव- एवरेज एंड वेरी गुड’ रेटिंग मिली। दूसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला गया था और इसे भारत ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी की थी। इस मैच की पिच को ‘गुड और वेरी गुड’ रेटिंग मिली।