IND vs AUS: विराट कोहली को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के बीच में मिली छुट्टियां, पिता बनने वाले हैं भारतीय कप्‍तान

नवंबर के अंत से भारत को ऑस्‍ट्रेलिया में पहले वनडे और फिर टी20 सीरीज खेलनी हैं.

Edited By : India.com Staff |Nov 09, 2020, 05:32 PM IST

Published On Nov 09, 2020, 05:32 PM IST

Last UpdatedNov 09, 2020, 05:32 PM IST

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) को सोमवार को बीसीसीआई से बड़ी राहत मिली. बीसीसीआई ने विराट कोहली को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे (India Tour of Australia 2020) से बीच में ही वापस भारत लौटने की इजाजत दे दी है. उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) मां बनने वाली है. ऐसे में टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के बाद ही वापस लौट आएंगे.

बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया कि 26 अक्‍टूबर को सेलेक्‍शन कमेटी की मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग के दौरान विराट कोहली की तरफ से बताया गया था कि वो एडिलेड में होने वाले पहले टेस्‍ट मैच के बाद वापस देश लौटना चाहते हैं. ऐसे में उनकी पत्‍नी की प्रेगनेंसी को देखते हुए विराट को पहले टेस्‍ट के बाद वापस लौटने की इजाजत दी जाती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा ने अपने फैन्‍स को आईपीएल से पहले आने वाले नन्‍हें मेहमान को लेकर जानकारी दी थी. आईपीएल के दौरान अनुष्‍का विराट के साथ यूएई में मौजूद रही. इस दौरान वो बेबी बम्‍प फ्लॉंट करती हुई नजर आई.

बैंगलोर की टीम एलिमिनेटर राउंड में हार के बाद आईपीएल से बाहर हो चुकी है. विराट एंड कंपनी को आईपीएल के तुरंत बाद ऑस्‍ट्रेलिया के लिए उड़ान भरनी है.

ऑस्‍ट्रेलिया में क्‍वारंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद 27 नवंबर से दोनों देशों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. फिर चार दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी.

दो प्रैक्टिस मैच के बाद 17 दिसंबर से भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहला टेस्‍ट मैच खेला जाएगा. 21 दिसंबर को इस मैच के खत्‍म होने के बाद विराट वापस रवाना हो जाएगी. माना जा रहा है कि बाकी के तीन टेस्‍ट मैचों में उपकप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे भारतीय टीम का नेतृत्‍व करेंगे.

 

Editor's Pick