नागपुर टेस्ट से पहले मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, स्टॉर्क, हेजलवुड के बाद यह खिलाड़ी भी हुआ बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में नौ फरवरी से खेला जाएगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 07, 2023, 04:06 PM IST

Published On Feb 07, 2023, 04:06 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2023, 04:06 PM IST

Cameron Green

Cameron Green

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ फरवरी से नागपुर में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है. टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क और जोश हेजलवुड चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं, अब ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और वह भी पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने कैमरन ग्रीन के पहले टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि की है. कैमरन ग्रीन की जगह मैथ्यू रैनशॉ और एश्टन एगर में किसी एक को मौका दिया जा सकता है. नागपुर की पिच को देखते हुए दोनों ही टीमें यहां तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकते हैं.

कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे और उनके नागपुर में पहले टेस्ट में हिस्सा लेने पर काफी दिनों से सस्पेंस बना हुआ था, अब स्टीव स्मिथ ने इसकी पुष्टि कर दी है कि ग्रीन पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे. कैमरन ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान  10.4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे. ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 806 रन बनाए हैं और 23 विकेट भी हासिल किए हैं. कैमरन ग्रीन का पहले टेस्ट से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है.

Editor's Pick