- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs AUS controversy in Australia team after perth test lost batting coach burn carpet
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में हार के बाद बौखलाए कंगारू, कोच ने ड्रेसिंग रू में घुसा दी ई-बाइक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पर्थ टेस्ट में मिली कंगारूओं के हार के बाद एक नया बवाल सामने आ रहा है.
Published On Nov 26, 2024, 11:36 AM IST
Last UpdatedNov 26, 2024, 11:36 AM IST
(Image credit- X)
Australia Coach Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट समाप्त हो चुका है. इस टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारूओं को 295 रन के बड़े अंतर से हराया. भारत को मिली जीत के बाद मेजबान कंगारूओं के खेमे में निराशा भरी हुई है.
टीम के इसी निराशा के बीच अब एक नया बवाल सामने आ रहा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में मिली करारी हार से पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत मिली थी. इस जीत के बाद कंगारू टीम को कोच बौखला गए थे.
कोच ने जला दिया था कार्पेट
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार होबार्ट में आखिरी मुकाबले में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी कोच ब्रेड हॉज टीम के ड्रेसिंग रूम में ई बाइक लेकर आ गए थे. हॉज ने इसके अलावा कई कार्पेट को भी जला दिया और वहां के फर्श को भी नुकसान पहुंचाया. इस घटना के बाद तस्मानिया क्रिकेट ने इसकी शिकायत की थी.
जानकारी यह भी मिली है कि इस घटना में जो ई बाइक का इस्तेमाल किया गया था वह सपोर्ट स्टाफ के ही किसी दूसरे सदस्य का था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरी घटना के बाद एक बयान जारी किया था और क्रिकेट तस्मानिया से माफी मांगी थी.
दूसरे टेस्ट में एडिलेड में भिड़ेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया
आपको बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम अब इसी तरह का प्रदर्शन दूसरे मुकाबले में भी करना चाहेगी. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इस टेस्ट से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी वापसी करने वाले हैं. ऐसे में भारतीय टीम की इस मैच में और मजबूती से उतरेगी. फैंस भारत की जीत की उम्मीद कर रहे हैं.