- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IND vs AUS Do not use technology sunil gavaskar furious on yashasvi jaiswal controversial wicket
IND vs AUS: 'मत यूज करो टेक्नोलॉजी..', जायसवाल के विवादित विकेट पर भड़के सुनील गावस्कर
भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने यश्सवी जायसवाल के विकेट पर सवाल उठाए हैं. जायसवाल का विकेट विवादित बन गया है.
Published On Dec 30, 2024, 11:48 AM IST
Last UpdatedDec 30, 2024, 11:48 AM IST
Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal Controversial Wicket: मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन मैदान पर बड़ा विवाद हुआ है. मैदान पर यह विवाद भारत के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के विकेट को लेकर आया है.
दरअसल, यशस्वी जायसवाल को मैच के अहम मोड़ पर गलत तरीके से आउट दिया गया है. जिसे लेकर बवाल मच गया है. लोग इसे क्रिकेट जगत के सबसे विवादित फैसलों में से एक कह रहे हैं तो भारत के पूर्व क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर भड़कते हुए अंपायर को यह तक कह डाला कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना बंद कर दो.
क्या रहा पूरा मामला?
दरअसल, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे. पैट कमिंस ने अपने ओवर में एक गेंद उछाल भरी डाली. जिसपर यशस्वी बड़ा शॉट लगाना चाहते थे. हालांकि गेंद बल्ले से नहीं लगी और विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथ में चली गई. कैरी के गेंद पकड़ते ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपील कर दी लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया.
मैदानी अंपायर द्वारा नॉट आउट दिए जाने के बाद पैट कमिंस ने तुरंत रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर के पास चले गए. तीसरे अंपायर ने कई एंगल से इसे देखा. तीसरे अंपायर ने माना की गेंद यशस्वी के ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर के पास कई है. हालांकि स्निको में कोई भी हरकत नहीं हो रही थी. स्निको में हरकत नहीं होने के बाद भी तीसरे अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को आउट करार दे दिया गया. तीसरे अंपायर के फैसले के बाद यशस्वी भी काफी नाखुश नजर आए.
सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा
वहीं तीसरे अंपायर के निर्णय के बाद भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर भड़क गए. कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने सीधे तौर पर कह दिया कि यह फैसला बिल्कुल गलत है. अगर आपके पास टेक्नोलॉजी है तो फिर ऐसी गलती कैसे कर सकते हैं. ऐसे में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना ही बंद कर दे. सुनील गावस्कर के अलावा मैदान में मौजूद दर्शक भी चीटिंग-चीटिंग का नारा स्टेडियम में लगाने लगे. यशस्वी का विकेट काफी विवादित बन गया है. इस पर मैच के बाद भी काफी चर्चा होगी यह तो तय है.